Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति के लिए दिन मुश्किल भरा रहने वाला है। दोस्तों पर धन खर्च करने से बचें। नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर दुश्मन से सतर्क रहें। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने के भय रहेगा। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ राहत मिल सकती है।

Horoscope Today, June 14, 2019: यहां जानें अपना दैनिक राशिफल…

वृषभ राशिफल</strong>: वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। बच्चों पर धन ज्यादा खर्च हो सकता है।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि वालों को करियर में उन्नति मिल सकती है। विदेश जाने की इच्छा पूरी होती दिखाई दे रही है।

कर्क राशिफल: वाहन खराब होने से खर्चा काफी ज्यादा होने की संभावना है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।

सिंह राशिफल: इस राशि के जातकों की इनकम में बढ़ोतरी की संभावना है। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण होगा।

कन्या राशिफल: कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। साख में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ इनकम भी बढ़ सकती है।

तुला राशिफल: नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ नहीं है। पुराने किसी निवेश से नुकसान हो सकता है। किसी करीबी से धोखा मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल: इस राशि के जातकों को निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति से पैसों का लेन-देन करने से बचें।

धनु राशिफल: बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। जीवन साथी की भी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन कीमती वस्तु के चोरी होने का भय है।

मकर राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है। जमीन से संबंधित व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है। निवेशकों को आज लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशिफल: बिजनेस करने वाले जातक अपने दुश्मनों से सावधान रहें। साथ ही नया काम आज शुरु किया जा सकता है।

मीन राशिफल: व्यापारियों को अपने बिजनेस में तरक्की की संभावना है। कोई अच्छी डील हो सकती है। यात्रा से लाभ मिलने की उम्मीद है।