Finance Horoscope Today: वित्त राशिफल की बात करें तो आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए खास तो कुछ के लिए तनाव भरा रहने वाला है। मेष राशि वालों को नौकरी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वृष वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य बनने के आसार हैं। किसी मित्र से आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। मिथुन राशि वालों के खर्चे बढ़ने के आसार हैं। वाहन खराब हो सकता है। कर्क वालों को आर्थिक मामलों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। जानिए अपना आर्थिक राशिफल यहां…

मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज का दिन आपके आर्थिक मामलों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज नौकरी में हल्के फुल्के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन मित्रों का साथ मिलेगा। रुका हुआ कोई काम बन सकता है।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): लंबे समय से रुके हुआ कार्य बनेंगे। अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति लाभ देगी।

मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): मिथुन राशि वालों के खर्चें बढ़ने के आसार हैं। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। वाहन खराब हो सकता है। यात्राएं काफी करनी पड़ सकती है। इस समय आर्थिक मामलों से जुड़ा निर्णय सूझबूझ से लेने की जरूरत है।

Horoscope Today, July 28, 2019: चंद्र राशि वृषभ, नक्षत्र रोहिणी, तिथि एकादशी जानें किन राशि वालों को आज मिल सकता है आर्थिक लाभ

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आर्थिक मामलों को लेकर आप बैलेंसिंग बनाने में सफल रहेंगे। निवेश के लिए दिन शुभ है। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर के लिए अच्छी साबित होगी। बच्चों के करियर में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): निवेश के लिए दिन अच्छा है। अगर घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश में लग सकते हैं। करियर को लेकर आप नई दिशा में सोचेंगे।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): पिछले समय में की गई मेहनत का फल आज मिल सकता है। मित्रों के साथ मिलकर कुछ नया शुरु करने की योजना बनेगी। विदेश मामलों में लाभ मिलने के आसार हैं।

तुला राशिफल(Libra Horoscope): आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें। आर्थिक हानि के आसार हैं। धार्मिक यात्रा में धन खर्च हो सकता है। वाहन खरीदने के आसार हैं। बिजनेस वालों को अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): परिवार में किसी शुभ काम में धन खर्च होगा। नौकरी में परिवर्तन के आसार हैं। व्यापारियों की स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी के साथ-साथ आज घर खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं।

धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): आज शरीर में आलस रहने के कारण काम में कम मन लगेगा। जिस कारण छोटी मोटी हानि भी हो सकती है। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम आज भी पूरा करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक मामलों को लेकर सगे संबंधियों से धोखा मिलने के आसार हैं।

मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर पिछले दिनों की गई मेहनत आज सफल होने की संभावना है। धन लाभ के आसार हैं। जीवन साथी का करियर में साथ मिलेगा।

कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): आज आप अपना प्रोफेशन चेंज करने की सोच सकते हैं। लेकिन कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में और किसी के प्रभाव में आकर ना लें। इससे आपको भविष्य में भारी नुकसान हो सकता है।

मीन राशिफल(Pisces Horoscope): जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उनका आज ज्यादा समय इंटरनेट पर अच्छी जॉब की तलाश में निकलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों के लेकर आप परेशान हो सकते हैं। आय से अधिक धन खर्चे रहेंगे।