Finance Horoscope Today: मेष राशिफल: मेष राशि वालों को आर्थिक हानि हो सकती है। बिजनेस पार्टनर का लेकिन साथ मिलने की उम्मीद है। कारोबार से संबंधित कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। सावन के इस पहले सोमवार में भगवान शिव की अराधना करें। करियर में सफलता प्राप्त होगी।
वृषभ राशिफल</strong>: ऑफिस में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में काम करने से बचें नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। अगर कोई कार्य समझ नहीं आ रहा है तो बॉस की राय जरूर लें।
मिथुन राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों को कोई नया काम मिल सकता है। विदेश जाने के प्रबल योग है। लेकिन दुश्मन आपके कार्यों को खराब करने में लगे रहेंगे। आज कार्यक्षेत्र पर किसी से विवाद भी हो सकता है इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
कर्क राशिफल: अगर आप किसी नई जॉब की तलाश में हैं तो आपको अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। निवेश मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशिफल: स्वास्थ्य मामलों में धन ज्यादा खर्च हो सकता है। आय से अधिक धन खर्च करने से बचें। उधार लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार से धोखा मिलने की संभावना है।
कन्या राशिफल: कन्या राशि वालों की आय और संपत्ति में बढ़ोतरी के आसार हैं। शत्रु निर्बल होंगे। विदेश जाने के आसार हैं। लेकिन व्यर्थ की यात्राओं से बचना होगा।
तुला राशिफल: नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन मिलने के आसार हैं। खोई हुई कोई वस्तु वापस मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया कार्य शुरु कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: व्यापार में हानि के आसार हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। कर्ज का पैसा चुका पाने में मुश्किल आयेगी। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है।
धनु राशिफल: कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलती नजर आ रही है। नया काम शुरु हो सकता है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। विदेश मामलों में फायदा मिल सकता है।
मकर राशिफल: मकर राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। धन संंबंधी समस्याएं दूर होंगी। किसी कीमती वस्तु की खरीदारी हो सकती है। यात्रा पर धन खर्च होगा।
कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों को आज पैसों के लेन-देन में धोखा मिल सकता है। व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में किसी कीमती वस्तु की चोरी का भय है।
मीन राशिफल: नौकरी वालों की आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। लेकिन काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आपको ज्योतिषी सलाह की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि जो कार्य आपको सूट करे वही करें।