Finance Horoscope Today: मेष राशिफल : आज व्यापार में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। किसी सरकारी नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए कोई नया रास्ता बना सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आर्थिक मामलों में प्रगति होने वाली है। व्यापार को लेकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। नौकरी में किसी प्रकार की समस्या आएगी। पिता से आर्थिक लाभ की संभावना है। बेटे को नया जॉब मिल सकता है।

मिथुन राशिफल : किसी दोस्त से बिजनेस में लाभ के योग हैं। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अभी और मेहनत करने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति में कोई विवाद खड़ा होगा। वाहन पर खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल : पैसा निवेश करने का विचार में आएगा। तुरंत लाभ की दृष्टि से निवेश करना इस समय ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में ढेरे-धीरे प्रगति होगी। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

सिंह राशिफल : आज किसी सामाजिक काम के लिए धन खर्च करने वाले हैं। बैंक बैलेंस में इजाफा हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में प्रगति होने की प्रबल संभावना है। कोई परिचित पैसा उधार मांग सकता है।

कन्या राशिफल : कड़ी मेहनत के बाद आज आपको आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत में धन खर्च होने की संभावना है। छोटे भाई को आर्थिक मदद कर सकते हैं।

[bc_video video_id=”5976347344001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : आज पैसा उधार देने से बचें। संभव है दिया हुआ पैसा वापस न मिले। कोई नया बिजनेस करने की योजना बना सकते हैं। दैनिक आमदनी बढ़ने वाली है। भविष्य में निवेश के लिए पैसा बचा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल : आज आर्थिक लाभ तो होगा लेकिन बचेगा नहीं। इसलिए आमदनी और खर्च का तालमेल बनाकर चलें। व्यापार में कुछ खास तरक्की होती नहीं दिख रही है। नौकरी में प्रमोशन का मौका मिल सकता है।

धनु राशिफल : व्यवसाय में व्यस्त रहने वाले हैं जिससे धन लाभ होगा। दैनिक आमदनी में इजाफा होने वाला है। ऑफिस से बोनस मिल सकता है। माता के इलाज में धन खर्च होगा। जीवनसाथी की आर्थिक चाहत पूरी करेंगे।

मकर राशिफल : आर्थिक मामले में आज किस्मत का साथ मिलने वाला है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन की बातचीत हो सकती है। खर्च में कमी आ सकती है। दोस्त को दिया हुआ पैसा वापस मिलने के उम्मीद है।

कुंभ राशिफल : आज आर्थिक प्रगति कुछ हद तक ठीक रहेगा। करियर में नए अवसर मिलने वाले हैं। साझेदारी के काम से धन लाभ होगा। बीमार पड़ने से सेहत के लिए डीएचएन खर्च करने वाले हैं। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी।

मीन राशिफल : मेहनत के अनुकूल धन लाभ होगा। व्यापार स्थिर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। अनायास किसी दोस्त से आर्थिक लाभ मिलेगा। फिजूलखर्ची से परेशान रहने वाले हैं। सोच समझकर पैसे खर्च करें।