मेष राशिफल: आय बढ़ाने के आज प्रयास करने वाले हैं। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। बिजनेस या आर्थिक मसलों में किसी तरह का जल्दबाजी में निर्णय न लें। परिवार में धन खर्च होगा। किसी सौदे का लाभ मिल सकता है।

वृषभ राशिफल: आज आपको खर्च की अधिकता रहेगी। परिवार या मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, इसमें खर्च बढ़ेगा। निवेश के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। भागेदारी के कामों से लाभ हो सकता है।

मिथुन राशिफल: आज आपको आय के नए स्रोत बनेंगे। मानसिक संतुष्टि भी रहेगी। किसकी अचानक आए खर्च से चिंता में पड़ सकते हैं। यह बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। पार्टनरशिप के कार्यों से लाभ हो सकता है। बिजनेस में खर्च बढ़ सकता है।

कर्क राशिफल: आज अचानक धन लाभ हो सकता है। उधर देने से बचें। बाद में कमाई की स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक और सरकारी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। टैक्स बचाने की योजना बना सकते हैं। पैसों के मामले में थोड़ा धैर्य रखना होगा।

सिंह राशिफल: आज खर्च की अधिकता रहेगी। हालांकि नियमित आय प्रभावित नहीं होगा। शौक के सामान की खरीददारी में खर्च बढ़ेंगे। बिजनेस से किसी तरह का लाभ हो सकता है। परिवार या दोस्तों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं।

कन्या राशिफल: आज आर्थिक स्थिति में बदलाव होत रहेगा। आय बढ़ाने के लिए प्रयास भी करेंगे। भागीदारी के कार्यों से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में धन अधिक खर्च होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को इन्सेंटिव मिल सकता है।

[bc_video video_id=”6002557263001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल: आज आपको भाग्य का साथ कम मिलेगा। आज आपका खर्च भी ज्यादा रहने वाला है। सरकारी कामों में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यों में पैसे अधिक खर्च होंगे। व्यापार के लिए आने वाला समय अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशिफल: आय के नए स्रोत बनेंगे। आय के साथ खर्च की भी अधिकता रहेगी। किसी भी प्रकार के नए निवेश करने से बचना चाहिए। परिवार में किसी बड़े काम पीछे धन खर्च होगा। आज आपको उधार देने से बचना चाहिए।

धनु राशिफल: धन खर्च पर कुछ हद तक लगाम लगेगा। किसे अनजान के पीछे भी पैसे खर्च हो सकते हैं। बाद में आर्थिक लाभ भी होगा। परिवार में भाई-बहन के साथ कहीं घूमने जाने के प्लान बना सकते हैं। इससे आपकी चिंता बढ़ सकती है।

मकर राशिफल: आज खर्च ज्यादा बना रहेगा। मनोरंजन और ऐशोआराम की चीजों में धन खर्च बढ़ेगा। उधार भी लेने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के लिए भी पैसा खर्च करेंगे। हालांकि परिवार के लिए धन खर्च होने

कुंभ राशिफल: आर्थिक स्तर पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी बुरी लत पर काबू पाने का भरपुर प्रयास करेंगे,असफलता के बावजूद कोशिश जारी रख सकते हैं। स्वास्थ समस्याओं को व्यायाम के सहारे दूर कर सकते हैं।

मीन राशिफल: कोई लुभावना सौदा आपके समक्ष आ सकता है, लेकिन उसमें पैसा लगाने से पहले भलीभांति विचार कर लेना सही रहेगा। परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से आप उत्साहित रहेंगे। आज प्रेमी का मूड बिगड़ने की संभावना है, ख्याल रखें।