Finance Horoscope Today: मेष राशिफल : आर्थिक मामलों के प्रति सचेत रहेंगे। किसी से पैसे कर्ज लेने में कुशल व्यवहार रखें। दैनिक आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।
वृषभ राशिफल : आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पिता या बड़े भाई की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार के लिए आपका अनुमान सही हो सकता है।
मिथुन राशिफल : आपकी आय निर्धारित गति से होगी। सरकारी कामों में धन खर्च होंगे। रोज के खर्चों को संतुलित रख सकेंगे। लेकिन इस समय मन में कोई बड़ी उम्मीद न पालें।
कर्क राशिफल : आज आर्थिक मामलों में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। धन खर्च की अधिकता से बचें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के लिए कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं।
सिंह राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे धन आएगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्च अत्यधिक सोच-समझकर करें। निवेश करने में दूसरों की सलाह से बचें।
कन्या राशिफल : आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय से स्रोत को बढ़ाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म और इलाज में पैसे खर्च हो सकते हैं।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : सेहत में बदलाव होने के संकेत हैं। हालांकि उमंग में कमी नहीं होगी। मन में कई प्रकार के बुड़े विचार आ सकते हैं जिससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
वृश्चिक राशिफल : पैसों के खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। कर्मों के द्वारा पैसों की कमाई में सफल रहेंगे।
धनु राशिफल : आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। काम के बदले रुपए मिलने की संभावना है। कोई आकस्मिक खर्च आ सकता है। इसलिए पैसों को अनावश्यक खर्च न करें।
मकर राशिफल : आर्थिक मुद्दे पर कोई भी निर्णय किसी के कहने पर न लें। आपको खुद से लिए गए फैसले अच्छे साबित होंगे। साथ ही अपने फैसले पर अडिग रहें।
कुंभ राशिफल : आज आप अपने बिजनेस के विस्तार के लिए नए संपर्क बनाएंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो साइड व्यवसाय के तौर पर भी कुछ करें। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी।
मीन राशिफल : आर्थिक लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। बिजनेस के लिए किया गया मेहनत रंग लाएगा। अचानक किसी मित्र को पैसे उधार देने की स्थिति आएगी।