Finance Horoscope Today: मेष राशिफल : आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय से स्रोत को बढ़ाने में सफल रहेंगे। धर्म-कर्म और इलाज में पैसे खर्च हो सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आर्थिक कार्यों में नई शुरुआत से खर्च बढ़ेगा। लेकिन धीरे-धीरे आय के साधन बढ़ेंगे। दोस्तों के ऊपर खर्च अधिक होंगे। निवेश करने के लिए यह समय साही है।

मिथुन राशिफल : आय के नए स्रोत बनेंगे जिससे धन आएगा। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खर्च अत्यधिक सोच-समझकर करें। निवेश करने में दूसरों की सलाह से बचें।

कर्क राशिफल : आर्थिक मामलों में कुछ खास बदलाव नहीं है। धन खर्च की अधिकता से बचें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के लिए कुछ अधिक खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशिफल : आपकी आय निर्धारित गति से होगी। सरकारी कामों में धन खर्च होंगे। रोज के खर्चों को संतुलित रख सकेंगे। लेकिन इस समय मन में कोई बड़ी उम्मीद न पालें।

कन्या राशिफल : आर्थिक मामलों के प्रति सचेत रहेंगे। किसी से पैसे कर्ज लेने में कुशल व्यवहार रखें। दैनिक आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

[bc_video video_id=”5988298352001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला राशिफल : आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। पिता या बड़े भाई की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है। शेयर बाजार के लिए आपका अनुमान सही हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल : पैसों के खर्च की अधिकता रहेगी। किस्मत का भरपूर साथ मिलने की संभावना है। कर्मों के द्वारा पैसों की कमाई में सफल रहेंगे।

धनु राशिफल : आर्थिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। काम के बदले रुपए मिलने की संभावना है। कोई आकस्मिक खर्च आ सकता है। इसलिए पैसों को अनावश्यक खर्च न करें।

मकर राशिफल : आर्थिक मुद्दे पर कोई भी निर्णय किसी के कहने पर न लें। आपको खुद से लिए गए फैसले अच्छे साबित होंगे। साथ ही अपने फैसले पर अडिग रहें।

कुंभ राशिफल : कैरियर में आर्थिक लाभ के नये मौके सामने आएंगे। ऐसा भी वक्त आयेगा जब आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। अपनी क्षमता और योग्यता दर्शाने के लिए ऐसे किसी भी मौके का भरपूर फायदा उठाइये।

मीन राशिफल : आज आप अपने बिजनेस के विस्तार के लिए नए संपर्क बनाएंगे। आप अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो साइड व्यवसाय के तौर पर भी कुछ करें। इससे आपको संतुष्टि मिलेगी।