Finance Horoscope Today: मेष राशिफल : आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। घरलु सामानों की खरीददारी कर सकते हैं। हालांकि व्यापार में घाटा होने के संकेत हैं। कर्ज देने से आर्थिक बजट पर असर पड़ेगा।
वृषभ राशिफल : आज कोई बड़ी आर्थिक योजना बना सकते हैं, जिसका लाभ मिलेगा। बजट पर नियंत्रण करना होगा। भविष्य के लिए निवेश करने वाले हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति धन खर्च होने वाला है।
मिथुन राशिफल : दोस्तों को दिया उधार पैसा वापस मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीददारी में पैसा खर्च होगा। नियमित आय स्थिर रहेगा। बच्चों का हेल्थ इंश्योरेंस करवा सकते हैं, जिसमें खर्च होगा।
कर्क राशिफल : नौकरी में बदलाव होने के संकेत हैं। जहां पहले काम कर चुके हैं वहां से बुलावा आ सकता है। व्यापार में कुछ हद तक घाटा होगा। साझेदारी के काम में उन्नति होने वाली है। पार्टनर के पीछे पैसा खर्च होगा।
सिंह राशिफल : आज पैसा कमाने के का अच्छा अवसर मिलने वाला है। इसका लाभ उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातक किसी नए काम को हाथ लगाएंगे। हालांकि इसका लाभ बाद में मिलेगा। नौकरी में किए गए अतिरिक्त मेहनत का लाभ मिलेगा।
कन्या राशिफल : आज साझेदारी वाले काम से बहुत अच्छा लाभ मिलेगा। यदि निवेश का प्रस्ताव मिल रहा है तो उसमें किस्मत आजमाने के लिए आज का दिन शुभ है। लंबी अवधि के लिए निवेश की योजना लाभकारी साबित होगा।
[bc_video video_id=”5983148197001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल : सरकारी योजना से आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार में किसी प्रकार की रुकावट पैदा हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से धन खर्च होगा। कर्ज के लिए कोई परेशान कर सकता है।
वृश्चिक राशिफल : आर्थिक स्थिति सुधरने के उम्मीद है। व्यापार मीन साझेदारी वाले काम में लाभ होने के योग हैं। हालांकि खर्च की अधिकता रहने वाली है। दोस्त को आर्थिक मदद के लिए आगे आ सकते हैं।
धनु राशिफल : कर्ज दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होने वाला है। कार्यस्थल पर आपका कद बढ़ेगा, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद कर सकते हैं।
मकर राशिफल : आज आप अपनों के बीच दिल खोकलर खर्च करने वाले हैं। पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। नई आर्थिक योजना बना सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में खर्च होने वाला है। लंबी दूरी की यात्रा में पैसे अधिक खर्च होंगे। फिजूलखर्ची से बचकर रहना ठीक होगा।
कुंभ राशिफल : सोच समझकर किए गए निवेश से आर्थिक लाभ होगा। यदि आगे कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो परिवार के लोगों से सलाह लेना ठीक रहेगा। पैसे उधार देने से बचें। स्वास्थ्य की सेहत की देखभाल के लिए पैसा खर्च होगा।
मीन राशिफल : आज व्यापार से धन-लाभ के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह समय अच्छा नहीं है। खर्च पर संतुलन बनाकर रखना अच्छा रहेगा।