सूर्य आज यानी 16 दिसंबर रविवार को राशि परिवर्तन कर धनु राशि में प्रवेश कर रहा है। इस परिवर्तन के साथ हिंदू धर्म में धार्मिक कार्य नहीं होंगे। इस परिवर्तन के साथ ही मलमास शुरू हो रहा है। यह एक महीने तक रहेगा। इस दौरान शादी, शुभ कार्य आदि नहीं है। पंचांग के अनुसार जब सूर्य धनु या मीन राशि में होता है तो उसे मलमास या खरमास कहा जाता है। सूर्य धनु राशि में रविवार, 16 दिसंबर, प्रात: 9.05 बजे प्रवेश करेगा। सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी 2019, सोमवार रात्रि 8 बजे तक रहेगा। 14 जनवरी रात 7.52 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसके बाद से हिंदू धर्म में मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे।
इन राशियों पर रहेगा प्रभाव
मेष – इस परिवर्तन से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपकी तारीफ होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।
वृषभ – इस दौरान आप मेहनत पर ध्यान दें। भाग्य के भरोसे ना बैठें। विवादों से दूर रहें। सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन – इस दौरान पर सावधान रहें। मान-सम्मान मिलेगा। विवादों से दूरी बनाएं रखें।
कर्क – आप अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्य में देरी हो सकती है। सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी।
सिंह – आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। सफलता मिलेगी।
कन्या – आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। दफ्तर में सम्मान मिलेगा।
[bc_video video_id=”5973103090001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला – लोग आपकी इज्जत करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ मिलेगा।
वृश्चिक- आपकी सेहत ठीक रहेगी। धन लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
धनु – आपके काम पूरे होगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। पिता से आर्थिक लाभ मिलेगा।
मकर – शत्रुपक्ष से सावधान रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ – काम का बोझ बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की होगाी। महिला मित्र से सहयोग मिलेगा।
मीन – वाणी पर संयम रखें। दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।


