रात के समय ऐसे काम नहीं करने चाहिए, जिससे हमारे घर और परिवार पर कोई संकट आएं। इसीलिए आज हम आपको बताएंगे की रात को कौनसे काम नहीं करने चाहिए, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहे और कोई नुकसान ना हो-

रात के समय घर से बाहर कूड़ा कभी नहीं फेंकना चाहिए। माना जाता है रात को घर से बाहर कूड़ा डालने से घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। शास्त्रों में रात को घर में सफाई और कूड़ा बाहर फेंकना अपशुगन बताया है। घर में सुबह जल्दी उठकर सफाई करना शुभ माना जाता है। इसलिए घर की सफाई दिन में करनी चाहिए और घर की गंदगी भी दिन में बाहर फेंक देनी चाहिए। ऐसा करने पर घर में मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहेगी।

[jwplayer 2Qp9tM6i-gkfBj45V]

विष्णु पुराण में बताया गया है कि घर में सुबह सफाई के बाद सभी सदस्य नहा लेते हैं, जिससे उनके शरीर पर लगे कीटाणु साफ हो जाते हैं और यदि रात को सफाई की जाती है तो शरीर पर कीटाणु पर हमारे शरीर पर चिपक जाते हैं, जिससे हमारी हेल्थ पर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए रात को सफाई नहीं करनी चाहिए।