Dhanu Rashi Varshik Rashifal 2019, Sagittarius Yearly Horoscope 2019 in Hindi: धनु का करियर राशिफल 2019: साल 2019 आपके करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस साल आपके करियर को ऊंची उछाल मिलेगी। आपको अपनी परिश्रम का फल मिलने वाला है। साथ ही सरकारी नौकरी लगने के भी योग हैं। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, पिता के व्यवसाय में हाथ बटाने से लाभ होगा। आपको इससे काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
धनु का लव राशिफल 2019: साल 2019 धनु राशि के जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से काफी अच्छा है। इस साल सिंगल लोगों का अकेलापन दूर होने वाला है। नए रिश्ते की शुरुआत होने के योग हैं। वहीं, पहले से रिलेशनशिप में रह रहे कपल्स को अपने ईगो पर कंट्रोल रखना होगा। आप हर बात को दिल पर लेने से बचें। पार्टनर को समझें। उन्हें निर्णय लेने का मौका दें। रिश्ते में मजबूती लाने का प्रयास करें।
[bc_video video_id=”5972426762001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
धनु का वित्त राशिफल 2019: वित्त के लिहाज से नया साल आपके लिए काफी अच्छा है। इस साल आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। बिजनेस में काफी लाभ होगा। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही काफी कुछ सीखेंगे भी। बिजनेस में ईमानदारी रखनी होगी। किसी तरह के लोभ में आने से बचें। इससे आपका भारी नुकसान हो सकता है।
धनु का करियर राशिफल 2019: धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य साल 2019 में सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है। नए साल में अपने खान-पान की आदत में बदलाव लाने का प्रयास जरूर करें। अत्यधिक तला-भूना खाने से बचें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। उनका सही तरीके से इलाज कराएं। कोई चिंता करने की बात नहीं है। तनाव से दूर रहें।