Daily Horoscope, Horoscope Today 29 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: आज शनिवार है। दिसंबर महीने की 29 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। आज का दिन अच्छा है। आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। नए अनुभव हासिल होंगे। परिजनों का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
मेष का लव राशिफल: आज दोस्ती प्यार में बदलने वाली है। इससे काफी प्रसन्नता होगी। ध्यान रहे कि प्यार अपने साथ जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। इनके लिए तैयार रहें।
मेष का वित्त राशिफल: पिछले कुछ दिनों से आप काफी धन खर्च कर रहे हैं। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। बचत करने की आदत डालनी होगी।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: किसी छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। सिर या दांत में दर्द हो सकता है। डॉक्टर से संपर्क करें। बहुत परेशान ना हों।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से अकेलापन महसूस कर रहे हैं। परिजनों से मिलने जाने की जरूरत है। काम से अवकाश लें और घर जाएं। अच्छा लगेगा।
वृषभ का लव राशिफल: आपको पुराने साथी की याद आएगी। आप उनको काफी मिस करेंगे। हालांकि आपको वर्तमान में जीना सीखना होगा। जिंदगी चलने का नाम है।
वृषभ का वित्त राशिफल: धन का दबाव हो सकता है। आय स्रोत बढ़ाने की जरूरत है। इस पर विचार कीजिए। किसी जानकार से सलाह लीजिए। सब ठीक हो जाएगा।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपको आज चोट लग सकती है। इसलिए पहले से ही सावधान हो जाएं। नुकीली चीजों से दूर रहें। घर पर समय बिताएं।
मिथुन का दैनिक राशिफल: अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। किसी की नाराजगी दूर होगी। आप लोग एक साथ डिनर पर जा सकते हैं।
मिथुन का लव राशिफल: किसी व्यक्ति से डेटिंग का प्रस्ताव मिल सकता है। आपको इस पर सोच-समझकर फैसला लेना होगा। आप चाहें तो इसे आगे के लिए टाल सकते हैं।
मिथुन का वित्त राशिफल: किसी दोस्त के लिए गिफ्ट खरीदेंगे। यह गिफ्ट पाकर वह शख्स बहुत ही प्रसन्न होगा। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। आपको अच्छा लगेगा।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: क्षमता से अधिक काम ना करें। काफी थकान हो जाएगी। आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। इसलिए इसका ध्यान रखें और आराम करें।
कर्क का दैनिक राशिफल: आपके कुछ रिश्ते खराब हो रहे हैं। इन पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की शिकायतों को दूर करने का प्रयास करें। उनसे इस बारे में बातचीत करें।
कर्क का लव राशिफल: सिंगल लोग कुछ परेशान हो सकते हैं। आपका प्रस्ताव ठुकराया जा सकता है। इससे बहुत ज्यादा निराश ना हों। कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा।
कर्क का वित्त राशिफल: कानूनी मामलों में व्यस्त रहेंगे। किसी कानूनी मामले में लाभ हो सकता है। किसी उच्चपदाधिकारी की मदद मिलेगी। घर में खुशियों भरा माहौल होगा।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: रात में सोते समय कुछ समस्या होगी। कुछ बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। नकारात्मक होने से बचने की जरूरत है। परिवार के साथ समय बिताएं।
सिंह का दैनिक राशिफल: आपके किसी परिजन या दोस्त को मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको उनकी मदद के लिए आगे आना होगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
सिंह का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। आप दोनों घूमने भी जा सकते हैं। रिश्ते में ताजगी आएगी।
सिंह का वित्त राशिफल: कर्ज मिलने का रास्ता साफ होगा। आपका तनाव दूर होगा। इससे आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको इस धन का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: अपनी सेहत के ऊपर ध्यान दें। एक्सरसाइज करना शुरू करें। पौष्टिक आहार लें। रात में जल्दी सोएं और सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें।
कन्या का दैनिक राशिफल: आपका काम में मन नहीं लगेगा। कुछ बातें आपको परेशान करेंगी। खुद पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। क्रोध करने से बचें।
कन्या का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर को मिस करेंगे। आपका पार्टनर आपसे दूर है। वह शहर से बाहर गया हुआ है। इसलिए बहुत परेशान ना हों। जल्द ही उनसे मुलाकात होगी।
कन्या का वित्त राशिफल: किसी तरह के वित्तीय झांसे में आने बचें। कोई आपको लालच देकर बहका सकता है। इसलिए इसके प्रति सावधान हो जाएं। जल्दबाजी ना करें।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि लगातार अधिक समय तक काम करने से बचना होगा। खुली हवा में टहलने जाएं। आपका तनाव दूर होगा।
[bc_video video_id=”5981543181001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी तीर्थ पर जा सकते हैं। इस तीर्थ से नए अनुभव हासिल होंगे। जीवन में स्थिरता आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
तुला का लव राशिफल: नए शख्स की ओर आकर्षित होंगे। वह शख्स आपसे भी प्रभावित होगा। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। एक-दूसरे को समझने के लिए समय दें।
तुला का वित्त राशिफल: आज चोरी हो सकती है। इसके प्रति पहले से ही सावधान हो जाएं। घर की कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें। अपने वाहनों का विशेष तौर से ख्याल रखें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। सकारात्मक बातों पर ध्यान दें। धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। दोस्तों से मिलने जाएं।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: सत्ता से जुड़े लोगों से लाभ होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। आपका तनाव दूर होगा। जिस शख्स से मदद मिले उसे धन्यवाद देना ना भूलें।
वृश्चिक का लव राशिफल: पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की जरूरत है। आप दोनों काफी समय से एक-दूसरे से दूर हैं। आपको उनसे मिलने जाना चाहिए।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: वित्त के नजरिए से आज का दिन अच्छा है। ऑफिस में आपका प्रमोशन हो सकता है। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ने वाली हैं। इसके लिए तैयार हो जाएं।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आपके पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आपको उनका ध्यान रखना होगा। उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाइए। बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है।
धनु का दैनिक राशिफल: किसी रिश्तेदार से मदद मिलेगी। आपका रुका हु्आ काम पूरा होगा। आप तनाव से मुक्त महसूस करेंगे। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु का लव राशिफल: पार्टनर से रिश्ता बिगड़ सकता है। कुछ गलतफहमी हो सकती है। क्रोध करने से बचने की जरूरत है। बातचीत से इसे सुलझाने का प्रयास करें।
धनु का वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से दिन अच्छा है। वित्तीय स्थिति मजबूत होने वाली है। धनलाभ के योग हैं। परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। बच्चे काफी खुश होंगे।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम करने में मन लगेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा। उनके साथ खूब मस्ती होगी। तनाव दूर होगा।
मकर का दैनिक राशिफल: किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। कई लोगों से मुलाकात होगी। उनसे ढेर सारी बातें होंगी। रिश्ते मजूबत होंगे। आपका मन हल्का होगा।
मकर का लव राशिफल: पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। उनका ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। आपको घर के कामों में अपना हाथ बंटाना होगा।
मकर का वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से दिन अच्छा है। जो लोग फार्मा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें विशेष लाभ होगा। व्यवसाय में विस्तार लाने का प्रयास करें।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: दोस्तों से मिलने जाएं। उनके साथ घूमने जाएं। जिम्मेदारियां भूलकर थोड़ा एंजॉव करें। आपको अच्छा लगेगा। आपका मन हल्का होगा।
कुंभ का दैनिक राशिफल: अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। अकेले में रहना पसंद करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इससे आपके मन को काफी शांति मिलेगी।
कुंभ का लव राशिफल: आप अपने दिल की बातें साझा करने की सोच रहे हैं। आपको इस दिशा में सोच-समझकर कदम बढ़ाना चाहिए। सामने वाले शख्स के द्वारा ना करने पर निराश ना हों।
कुंभ का वित्त राशिफल: जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र में कार्यरत हैं उन्हें आज लाभ होगा। यह लाभ आपको काफी प्रोत्साहित करेगा। यह आपकी मेहनत का ही फल है।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत कुछ खराब हो सकती है। ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहें। घर पर बना ताजा खाना खाएं। पानी लगातार पीते रहें। घर पर आराम करें।
मीन का दैनिक राशिफल: आपको अपने दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। आपकी वर्तमान दिनचर्या उचित नहीं है। आप काफी आलसी हो गए हैं। सुबह जल्दी जगने का प्रयास करें।
मीन का लव राशिफल: किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा में हो सकती है। उस शख्स से आपका रिश्ता काफी आगे बढ़ेगा। आप काफी खुश होंगे।
मीन का वित्त राशिफल: आयात-निर्यात के क्षेत्र में लाभ होगा। बिजनेस के नए मौके मिलेंगे। इन्हें भुनाने के लिए तैयार रहें। किसी विदेशी पार्टनर से मदद मिलेगी।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मधुमेह के रोगियों को अपना विशेष ख्याल रखना होगा। आप दवाएं समय पर लेते रहें।