Daily Horoscope, Horoscope Today 26 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आज आप थोड़ा सावधान रहें। धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आप छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। मन पर काबू रखें। मेष का लव राशिफल: आज पर पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ रोमांस करेंगे। लव लाइफ में तालमेल रहेगा। पार्टनर से सही तरीके से बात करें। मेष का वित्त राशिफल: आज आपको नौकरी में परेशानी आ सकती है। आप नौकरी में काम से प्रभावित होंगे। आपके जीवन में बदलाव होगा। आप खुद पर संयम बनाकर चलें। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप ठंड से बचकर रहें। वरना आपको सर्दी लग सकती है। इससे आपको जुकाम-बुखार हो सकता है।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आप आपके कार्य समय से पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेंगे। भाई-बहनों के बीच प्यार रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
वृषभ का लव राशिफल: पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपने मन पर काबू रखें। अविवाहित लोगों को पार्टनर मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज आपको दफ्तर में मान-सम्मान मिलेगा। नए लोगों की मदद से लाभ मिलेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आप ताजा खाना खाएं। पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। अपने खान-पान पर ध्यान दें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
मिथुन का लव राशिफल: अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। विवाद होने पर बात को खत्म करने की पहल करें।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज खरीददारी में धन अधिक खर्च होगा। आपको कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। नई चीजों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को समय दें। आप जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। आप खाने की शुद्धता पर ध्यान दीजिए।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। संतान विकार हो सकते हैं। यात्रा को यथासंभव टालें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। महिलाएं वाणी पर संयम रखें।
कर्क का लव राशिफल: आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। सोच-समझकर मजाक करें। कोई छोटी बात आपको परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधों में मनमुटाव होगा।
कर्क का वित्त राशिफल: आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो सितारे आपके अनुकूल नहीं है। निवेश ना करें।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: जीवन में सकारात्मक सोच रखें। इससे मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आपको तनाव नहीं होगा। दूसरों की मदद करेंगे।
सिंह का दैनिक राशिफल: घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह का लव राशिफल: पति-पत्नी के लिए आज का दिन अच्छा होगा। किसी दोस्त से संबंध मजबूत हो सकते हैं। आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताएं। पार्टनर की बातों पर गौर करें।
सिंह का वित्त राशिफल: आज शेयर बाजार में निवेश करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों का सामना करें।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। सर्दी की वजह से सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है।
कन्या का दैनिक राशिफल: नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है।
कन्या का लव राशिफल: पार्टनर के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने के लिए समय जरुर निकालें। पार्टनर से आपको गिफ्ट मिल सकता है। इससे पार्नटर और आपके बीच प्यार बढ़ेगा।
कन्या का वित्त राशिफल: आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज निवेश करने से बचें। आपकी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी बचत का इस्तेमाल करेंगे।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी आंखों का ध्यान रखना पड़ेगा। आपकी आंखों का प्रेशर बढ़ सकता है। ज्यादा देर तक मोबाइल ना चलाएं। आप दवाई डालकर आराम करें।
[bc_video video_id=”5981543181001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आज वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आज यात्रा प्रवास पर नहीं जाएं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।
तुला का लव राशिफल: आज सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उनके लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच रिश्ता सामान्य रहेगा। आज लव लाइफ अच्छी रहेगी।
तुला का वित्त राशिफल: आपको प्रॉपटी खरीद सकते हैं। यह आपको सही दाम में मिल सकती है। आप अपने पैसों का इस्तेमाल सही जगहों पर करें। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत का ख्याल होगा। आप कफ और कोल्ड जैसी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज आप इन बीमारियों के शिकंजे में फंस सकती हैं।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आज धन अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। दोस्तों से मुलाकात होगी।
वृश्चिक का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। आज रोमांस कर सकते हैं। आज के दिन आपका साथी परेशान रहेगा।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज कारोबार के लिए यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक हो सकती है। आज का दिन कारोबार करने वाले लोगों के लिए अच्छा होगा। इनकम में इजाफा होगा।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: जिन लोगों को बीपी की समस्या है उनको आज थोड़ी राहत मिल सकती है। आप संतान पक्ष की सेहत ठीक रहेगी। अपने खान-पान पर ध्यान रखें।
धनु का दैनिक राशिफल: नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश से आज आपको लाभ मिलेगा।
धनु का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे। आज पार्टनर पर अपना ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे, इससे वह नाराज होगी।। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना बन रही है।
धनु का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आप काम पर फोकस रखें। आज आपके खर्चें बढ़ेंगे।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके दांतो में परेशानी हो सकती है। दांतों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर का दैनिक राशिफल: धनप्राप्ति के योग हैं। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। मन खुश रखें।
मकर का लव राशिफल: पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है।प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। आप आप प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं।
मकर का वित्त राशिफल: विदेशी बाजार से आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी योजना में देरी हो सकती है। इससे आप परेशान हो सकते हैं। कारोबार की इनकम में बढ़ोत्तरी होगी।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। काम में मन लगेगा।
कुंभ का दैनिक राशिफल: सहयोगियों के साथ अनबन हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।
कुंभ का लव राशिफल: आज अपने गुस्से पर काबू रखें। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। पार्टनर को अपमानजनक बातें ना कहें। आज पार्टनर का मूड खराब रहेगा। मन बैचेन रहेगा।
कुंभ का वित्त राशिफल: लोन संबंधित कार्य पूरे होंगे। आपके पर धन आएगा। लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों को सही जगह निवेश करें। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज अपना सेहत पर ध्यान देना होगा। कसरत पर ध्यान दें। खान-पान पर भी ध्यान दें। अनैतिक कार्य से दूर बनाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करें। धूम्रपान करने से बचें।
मीन का दैनिक राशिफल: आज मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
मीन का लव राशिफल: आप आज बहुत ही आकर्षक नजर आएंगे। आपको शादी का प्रपोजल मिल सकता है। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा।
मीन का वित्त राशिफल: निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा वालों को लाभ मिलेगा। आज दोस्तों से मुलाकात करेंगे।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: मन मायूस रहेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यायाम के लिए समय निकालें। आप अकेलापन महसूस करेंगे। आपको थकावट रहेगी। मन पर काबू रखें।


