Daily Horoscope, Horoscope Today 22 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: आज शनिवार है। दिसंबर महीने की 22 तारीख है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव का व्यक्ति के जीवन पर व्यापक असर माना गया है। ऐसे दिन पर चलिए जानते हैं कि सितारे आपके बारे में क्या कहते हैं। सबसे पहले बात करेंगे मेष राशि के जातकों की। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर के लोग एकजुट होकर बातचीत करेंगे। आपको भी इनके साथ समय बिताना चाहिए। इससे आपका तनाव दूर होगा। अच्छा लगेगा।

मेष का लव राशिफल: पार्टनर का साथ मिलेगा। वह आपके विचार का समर्थन करेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। घर का साथ मिलेगा।

मेष का वित्त राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। आप अपने बिजनेस में विस्तार लाने का प्रयास करेंगे। यह एक अच्छा कदम है। आपको बाजार की जरूरतों को समझना होगा।

मेष का स्वास्थ्य राशिफल: भोजन समय पर करें। आप पिछले कई दिनों से अपने भोजन को लेकर लापरवाही कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। आपको अपनी इस आदत में बदलाव लाना चाहिए।

वृषभ का दैनिक राशिफल: किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। आप अपने घर वालों को मिस करेंगे। लेकिन यह यात्रा आपके लिए बहुत ही जरूरी है। इससे कई लाभ होंगे।

वृषभ का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आज किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी समारोह में होगी। आप दोनों का रिश्ता आगे तक जाएगा।

वृषभ का वित्त राशिफल: बिजनेस में लाभ होगा। इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। इस लाभ से आप काफी कुछ सीख सकते हैं। आगे से इन बातों का ध्यान रखना होगा। जल्दबाजी से बचें।

वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: रात में जल्दी सोने की आदत डालिए। आप पिछले काफी समय से विलंब से सो रहे हैं। इसका आपकी सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इसे गंभीरता से लें।

मिथुन का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ आप बाहर घूमने जाएंगे। इससे आपका तनाव दूर हो जाएगा।

मिथुन का लव राशिफल: आप हाल ही में किसी नई रिलेशनशिप में पड़े हैं। आप इससे बहुत ही खुश हैं। आपकी तलाश पूरी हो गई है। इस पल को एंजॉव करें। रिश्ते में मजबूती लाएं।

मिथुन का वित्त राशिफल: आज आप शॉपिंग करने जाएंगे। घर के लिए कुछ जरूरी सामानों की खरीदारी करेंगे। इस दौरान फिजूलखर्ची से सावधान रहें। आपको नुकसान हो सकता है।

मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आपको नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है। इससे आपको काफी ऊर्जा मिलेगी। साथ ही काम करने में मन लगेगा। इसे गंभीरता से लीजिए।

कर्क का दैनिक राशिफल: आज किसी उच्चपदधारी व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप उन्हें अपनी बातों से प्रभावित करेंगे। इससे आने वाले दिनों में आपको लाभ मिलेगा।

कर्क का लव राशिफल: सिंगल लोग परेशान हैं। लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। कुछ दिनों बाद आपकी किसी से मुलाकात होगी।

कर्क का वित्त राशिफल: निवेश के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। लेकिन इससे पहले किसी जानकार की राय जरूर ले लें। जल्दबाजी से बचें।

कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: पिछले कुछ दिनों से आपकी सेहत में सुधार आ रहा है। यह आपके द्वारा बरती जा रही सावधानियों का नतीजा है। आपको इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।

सिंह का दैनिक राशिफल: आज किसी अनजान व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है। आपको इसके प्रति सावधान रहना होगा। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

सिंह का लव राशिफल: आपकी लव लाइफ काफी अच्छी चल रही है। आज आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। आप दोनों इस दौरान ढेर सारी बातें करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा।

सिंह का वित्त राशिफल: किसी अनजान स्रोत से धनलाभ होने वाला है। इस धन से आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। घर पर खुशियों भर माहौल होगा। कुछ नई योजनाएं बनाएंगे।

सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। आप थकान महसूस करेंगे। इसलिए अपने भोजन पर ध्यान दें। भोजन समय पर करें और पौष्टिक आहार शामिल करें।

कन्या का दैनिक राशिफल: किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आप खुद ही उनसे मिलने जाएंगे। आप उनसे मिलकर बहुत ही खुश होंगे। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे।

कन्या का लव राशिफल: सोशल मीडिया के जरिए किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। आप दोनों ढेर सारी बातें करेंगे। आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ने वाला है। इसे एंजॉव करें।

कन्या का वित्त राशिफल: परिवार में किसी को धन की जरूरत पड़ेगी। आपको उनकी मदद करनी चाहिए। इस मदद से उनका रुका हुआ काम पूरा होगा। पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा।

कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आपको जिम जाने की शुरुआत कर देनी चाहिए। इससे आपकी सेहत में काफी सुधार आएगा। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सफलता मिलेगी।

[bc_video video_id=”5980860290001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

तुला का दैनिक राशिफल: आज आपको किसी जरूरी काम से कहीं जाना पड़ सकता है। आपको इस काम में सफलता मिलेगी। हालांकि इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला का लव राशिफल: पार्टनर से आज मुलाकात होगी। यह मुलाकात काफी लंबे समय के बाद हो रही है। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। आप उनके साथ ढेर सारा समय बिताएंगे।

तुला का वित्त राशिफल: आपको अपनी वित्तीय स्थिति के ऊपर विचार करने की जरूरत है। आपने हाल के दिनों में काफी धन खर्च किया है। इससे आपका बजट बिगड़ गया है।

तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आपके कंधे में दर्द हो सकता है। रात में सावधानी से सोएं। साथ ही नींद पूरी लें। कोई भी काम बहुत लंबे समय तक ना करें। खुद को आराम देते रहें।

वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। लेकिन आप उन पर क्रोध न करें। आपको इस तरह की बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए।

वृश्चिक का लव राशिफल: आप अपनी रिलेशनशिप को लेकर उलझे हुए हैं। आपको समझ नहीं आ रहा कि क्या किया जाए। आप अपने पार्टनर की कुछ बातों से बेहद खफा हैं।

वृश्चिक का वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आप इससे बहुत ही खुश होंगे। साथ ही आपका तनाव भी कम हो जाएगा।

वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग नहीं हैं। आप खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं कर रहे हैं। ऐसी लापरवाही ठीक नहीं है।

धनु का दैनिक राशिफल: यात्रा में किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। उस शख्स की बातों से आप प्रभावित होंगे। आपकी उनसे अच्छी दोस्ती होगी। आपको इससे अच्छा लगेगा।

धनु का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का आपको साथ मिलेगा। आप उनके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे आप दोनों का रिश्ता मजबूत होगा।

धनु का वित्त राशिफल: आपको अपनी आय के स्रोत बढ़ाने के बारे में विचार करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ जानकार लोगों की राय ले सकते हैं। जल्दबाजी में काई फैसला न करें।

धनु का स्वास्थ्य राशिफल: अपने खान-पान की आदत में सुधार लाएगी। आपको अत्यधिक तला-भूना खाना बंद कर देना चाहिए। आप अपने भोजन में पौष्टिक आहार की मात्रा बढ़ाइए।

मकर का दैनिक राशिफल: आप अपने परिवार के बारे में विचार करेंगे। आपको अपने परिवार की चिंता होगी। हालांकि इस चिंता से कोई फायदा नहीं होने वाला है। सकारात्मक रहें।

मकर का लव राशिफल: आज आपको प्रेम-प्रस्ताव मिलने वाला है। यह प्रस्ताव किसी दोस्त से मिल सकता है। आप इससे काफी हैरान होंगे। आपने इसकी उम्मीद नहीं की हुई होगी।

मकर का वित्त राशिफल: किसी सरकारी काम में लाभ मिलने वाला है। आप इस लाभ का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे पाकर आप बहुत खुश होंगे। आपका तनाव दूर होगा।

मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम करने में आपका मन लगेगा।

कुंभ का दैनिक राशिफल: आप कुछ बातों को लेकर परेशान हैं। आपको कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। लेकिन बहुत परेशान न हों। कुछ समय बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा।

कुंभ का लव राशिफल: आपका प्रेम-प्रस्ताव ठुकराया जा सकता है। आपको इससे निराशा होगी। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। अपने करियर पर फोकस कीजिए। परेशान न हों।

कुंभ का वित्त राशिफल: बिजनेस में कुछ हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपको इससे बहुत निराश नहीं होना चाहिए। कुछ नई योजनाओं पर काम कीजिए। जल्द लाभ मिलेगा।

कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपको पानी कम पीने की आदत है। यह आदत ठीक नहीं है। इससे आपकी शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंच रहा है। पानी समय से पीते रहें।

मीन का दैनिक राशिफल: आज आप कहीं घूमने जाने वाले हैं। आप इसकी प्लानिंग काफी लंबे समय से बना रहे थे। आपकी यह यात्रा दोस्तों के साथ होगी। आप इसे बहुत ही एंजॉव करेंगे।

मीन का लव राशिफल: आप किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां पर लोग आपको खूबसूरती से प्रभावित होंगे। आपकी सुंदरता की तारीफ की जाएगी। आपको इससे बहुत ही अच्छा लगेगा।

मीन का वित्त राशिफल: आज के दिन आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। इसलिए आपको इसके प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा। यातायात के दौरान विशेष रूप से सावधानी बरतें।

मीन का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य तौर पर आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक कोई काम करने से बचें। खुद को आराम दें।