Daily Horoscope, Horoscope Today 19 January 2019, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे। मन में द्विधा रहेगी। नौकरी व कारोबार में आपको सहयोग मिलेगा। मेष का लव राशिफल: आज आपके लिए लव लाइफ ठीक रहेगी। लव लाइफ में आ रही बाधा खत्म होगी। सिंगल लोगों की शादी की बात चल सकती है। मनोकामना पूरी हो सकती है। मेष का वित्त राशिफल: आज फैसला सोच-समझकर लें। आपको पहले से ज्यादा सर्तक रहने की आवश्यकता है। जो लोग शेयर बाजार में पूंजी निवेश करना चाहते हैं उन्हें सावधान रहना होगा। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। कुछ लोगों की तबीयत खराब हो सकती है। जो लोग बाहर का खाना खाते हैं उन्हें परेशानी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आपके काम में बाधा आ सकती है। पुरानी चीजें सोचकर परेशान हो सकते हैं। आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। परिवार में अशांति हो सकती है।
वृषभ का लव राशिफल: आज पार्टनर से आपको रोमांस करने का मौका मिलेगा। जो लोग पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं वह अभी रूकें। रिश्तों में मधुरता लाने के प्रयास करें।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक नीति आपको लाभ दिलाएगी। आप कारोबार में नई चीजें शामिल करेंगे। इससे आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में विस्तार से लाभ मिलेगा।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आप सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहें। आप फोन का ज्यादा इस्तेमाल ना करें। इससे आपको आंखों की समस्या नहीं होगी। आप नींद पूरी लें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। आज परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
मिथुन का लव राशिफल: पति-पत्नी के लिए आज का दिन ठीक होगा। आज आपका सहयोगी की ओर आकर्षण बढ़ेगा। आज की शाम पार्टनर के साथ बाहर बिताएंगे। लव लाइफ सही रहेगी।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। आपके बैंक संबंधी कार्य पूरे होंगे। आपको लोन मिलने में आ रही परेशानी दूर होगी। नया कार्य शुरू करेंगे।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: बाहर का तला-भुना खाने से आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आप फास्ट फूड खाने से परहेज करें। इससे आज आपकी सेहत में बदलाव होगा। आज आपकी सेहत अच्छी होगी।
कर्क का दैनिक राशिफल: आपकी मानसिक तनाव हो सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। अकस्मात के योग हैं। विवाद से दूरी बनाएं रखें।
कर्क का लव राशिफल: आज के आपको दिन भरपूर रोमांस मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। पत्नी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
कर्क का वित्त राशिफल: आज आर्थिक मामले में आप कोई बड़ा निर्णय लें सकेंगे। शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो काम को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इनकम में इजाफा होगा।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। जिससे आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज सावधानी बरतने की जरूरत है। पौष्टिक और सुरक्षित खाना खाएं।
सिंह का दैनिक राशिफल: आज का दिन अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात अच्छी रहेगी। महिला मित्रों से मुलाकात होगी तथा लाभ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। यात्रा पर जाएंगे।
सिंह का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा। सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। आज पार्टनर से ठीक से बात करें। आपकी वाणी पार्टनर को ठेस पहुंचा सकती है।
सिंह का वित्त राशिफल: आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। आपने जिस व्यक्ति को धन दे रहे हैं वो आपको वापस मिल सकता है। कीमती चीजों को संभालकर रखें।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप आराम करें। काम अधिक करने से आप थकान महसूस करेंगे। आपको तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नए कार्य की शुरूआत करने से बचें। आज आपको सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।
कन्या का लव राशिफल: जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा। आज आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है।
कन्या का वित्त राशिफल: आज आपको आपकी पुरानी संपत्ति मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र में काम करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपने भावनात्मक विचारों पर कंट्रोल करने की जरुरत है। कार्यभार अधिक होने से थकान महसूस करेंगे। आपको आराम करने की आवश्यकता है।
[bc_video video_id=”5989241109001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: आपकी रुचि लेखन कार्यों में बढ़ेगी। आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। आप परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें।
तुला का लव राशिफल: आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकते हैं। आज आपको कई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। किसी से आपको उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे।
तुला का वित्त राशिफल: आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। आप नए काम की नींव रखेंगे। आयात-निर्यात के क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा। आपका दिन अच्छा साबित होगा।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आप आपको सफलता मिलेगी इससे आपका मन खुश रहेगा। आप काम के बीच में ब्रेक लें। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा, परेशानी हो सकती है।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी परेशानी दूर होगी। आज धन अधिक खर्च होगा। क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक काम से दूर रहें। सरकारी कार्य से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक का लव राशिफल: पार्टनर के साथ बहस करने से बचें। दोस्ती प्यार में बदल सकती है। लव लाइफ से जुड़ा फैसला लें सकते हैं। आपकी रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: आज का दिन आपके लिए ठीक होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आज कोई आपसे धन उधार मांग सकता है। सोच-विचार धन दें।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आप आप अकेलापन महसूस करेंगे। आपकी रुचि काम में रहेगी। माता की सेहत में परेशानी हो सकती है। आप किसी तरह की चिंता ना करें सब ठीक होगा।
धनु का दैनिक राशिफल: नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मन को शांति मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
धनु का लव राशिफल: आज ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। किसी गलतफहमी की वजह से पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है। सोच-समझकर कुछ बोलें।
धनु का वित्त राशिफल: जो लोग शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं उनको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी जल्दबाजी आपको नुकसान भी करा सकती है। आपकी समझदारी आपको लाभ दिलाएगी।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आप परिवार के साथ रेगुलर चेकअप के लिए जाएंगे। आप सेहत के प्रति सावधान रहते हैं। आप दांतों का चैक-अप भी कराएं। अगर कोई परेशानी है तो इलाज करवाएं।
मकर का दैनिक राशिफल: आज का दिन अच्छा बीतेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
मकर का लव राशिफल: आज के दिन आपको पार्टनर से उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
मकर का वित्त राशिफल: आज आप भूमि खरीद सकते हैं या किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा। आपको पेट दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दवा लेकर घर पर आराम करें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
कुंभ का दैनिक राशिफल: संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। किसी लालच में ना पड़े।
कुंभ का लव राशिफल: लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आज आपकी लाइफ में कोई अजनबी पार्टनर आ सकती है। आज पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। पार्टनर के सुख मिल सकता है।
कुंभ का वित्त राशिफल: आप आपको अटका हुआ धन मिलेगा। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। आप पूंजी की बचत पर ध्यान दें। आज लेन-देन में सावधानी बरतें। नया काम शुरू करेंगे।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। योग या फिर व्यायाम से आप स्वस्थ्य रह सकते हैं। फल खाएं तथा व्यायाम रोजाना करें।
मीन का दैनिक राशिफल: प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे।
मीन का लव राशिफल: आज आपकी पार्टनरशिप में कोई बाधा आ सकती है। आज किसी गलतफहमी के चलते आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मीन का वित्त राशिफल: जो लोग निवेश करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय ठीक है। वह किसी काम में पैसा निवेश कर सकते हैं। ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे इनकम में भी इजाफा होगा।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।


