Daily Horoscope, Horoscope Today 17 December 2018, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आपको किसी व्यक्ति से विश्वासघात मिल सकता है। किसी की मदद करेंगे। लेकिन आपको बुराई मिलेगी। आज लेन-देन के कार्य ना करें। लालच ना करें। मेष का लव राशिफल: आज लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। आपका प्रपोजल अस्वीकार किया जा सकता है। आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव भी हो सकता है। मेष का वित्त राशिफल: आज किस्मत आपके साथ नहीं रहेगी। आपको अधिक मेहनत करनी पडे़गी। कारोबार में सावधानी बरतनी पड़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपके सेहत खराब हो सकती है। आपको सिरदर्द के बाद बुखार आ सकता है। आज आपना ख्याल रखें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इनकम में इजाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ का लव राशिफल: आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर आपकी बातें समझेगा। आपके अनुसार काम करेगा। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। आज पार्टनर से बातें शेयर करेंगे।
वृषभ का वित्त राशिफल: आज आपको पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। लोग आपकी तारीफ करेंगे। धन लाभ मिलेगा।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप थकान का अनुभव करेंगे। आलस से दूर रहें। मानसिक तनाव हो सकता है।
मिथुन का दैनिक राशिफल: सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मिथुन का लव राशिफल: आज पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इसलिए बोलने से पहले थोड़ा सोचें।
मिथुन का वित्त राशिफल: आज आप पार्टनरशिप में काम कर सकते हैं आपको लाभ मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। आपको अच्छा महसूस होगा।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको चोट लग सकती है। आप सावधान रहें। भारी समान ना उठाएं वरना आपको पुरानी चोट का दर्द झेलना पड़ सकता है।
कर्क का दैनिक राशिफल: आज धार्मिक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क का लव राशिफल: आज प्रेमी का सहयोग मिलेगा। आप प्रेमी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पार्टनर की बात का विरोध ना करें।
कर्क का वित्त राशिफल: कारोबार में नई योजना के मुताबिक काम करेंगे। आज आप लेन-देन का कार्य कर सकते हैं। आपको लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: आपको सिर दर्द हो सकता है। आप काम के बीच में ब्रेक लें। हो सके तो घर पर आराम करें। आंखों में दिक्कत हो सकती है।
सिंह का दैनिक राशिफल: दोस्तों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नेगेटिव विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आप अपनी वाणी पर संयम रखें।
सिंह का लव राशिफल: आज सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। प्रेम-संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।
सिंह का वित्त राशिफल: आज आपको वाहन सुख मिल सकता है। आपका दिन लाभकारी साबित होगा। आज आपको वाहन पर कुछ छुट और अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। माता की सेहत की चिंता कम होगी। संतानपक्ष की सेहत का ख्याल रखें।
कन्या का दैनिक राशिफल: आज आपको सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तो के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी।
कन्या का लव राशिफल: आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। अविवाहितों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कन्या का वित्त राशिफल: आज आप कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। आप अच्छी योजना बनाकर करें। बिजनेस करने के लिए फायदे का समय है। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल : आज आपकी सेहत नाजुक हो सकती है। आपको पेट में परेशानी होगी। खाने-पीने में सावधानी बरतने की जरूरत हैं। खाना स्वच्छ बना ही खाएं।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा।
तुला का लव राशिफल: आज पार्टनर के साथ जबरदस्ती ना करें। वरना वो आपसे नाराज हो सकती है। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है।
तुला का वित्त राशिफल: आप करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन परिवर्तन की संभावना है। आज इनकम के हिसाब से ही धन खर्च करें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: आप आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: आपका दिन ठीक रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। आज आप नए कार्यों की शुरूआत ना करें तो अच्छा होगा। शेयर-सट्टे से दूर रहें। प्रवास भी टालें।
वृश्चिक का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेमी की सेहत की चिंता रहेगी। आज के दिन लव लाइफ से जुड़ा को फैसला कर सकते हैं।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: ग्रह नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। यदि आज आप वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज आप उसका चुनाव कर सकते हैं।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: आप खाने की शुद्धता पर ध्यान दें। आज आप कुछ गलत खाने से बीमार हो सकते हैं। आपको पेट दर्द हो सकता हैं। सही और सन्तुलित भोजन लें।
धनु का दैनिक राशिफल: आज आपका मन मायूस रहेगा। मन में उदासीनता छाई रहेगी। परिवार में कलह हो सकती है। धनहानि हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें।
धनु का लव राशिफल: पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी से उपहार मिल सकता है। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर आज आपसे नाराज हो सकता है।
धनु का वित्त राशिफल: आज आप अपनी जरुरत के हिसाब से चीजें खरीदें। फिजूलखर्ची करने से बचें। इससे आपको आगे जाकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित रोगों से मुक्ति मिल सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से बचें।
मकर का दैनिक राशिफल: झगड़े विवाद होने की संभावना है। आज अपने गुस्से पर काबू रखें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। खुद में बदलाव की कोशिश करें।
मकर का लव राशिफल: एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या प्रेमी को लेकर आप पोजेसिव हो सकते हैं।
मकर का वित्त राशिफल: जो लोग शेयर बाजार में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा साबित होगा। आज आपको धन लाभ मिल सकता है।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको मानसिक तनाव रहेगा। आज आप सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। इसलिये आपको आराम करने की आवश्यकता है।
कुंभ का दैनिक राशिफल: आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
कुंभ का लव राशिफल: जीवनसाथी की नजरो में आपकी इज्जत बढ़ेगी। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है। पत्नी को सोने के आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं।
कुंभ का वित्त राशिफल: आज आपको कोर्ट कचहरी के मामले से राहत मिल सकती है। विरोधी पस्त होंगे। आप अपने अनुभव का उपयोग करें। गलत कार्य से दूरी बनाए रखें।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपको त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। आप तैलीय खाने से दूरी रखें। इसके साथ ही आप धूप में जाने से बचें। तनाव से बचें।
मीन का दैनिक राशिफल: आज आप नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है।कार्य में सफलता मिलेगी।
मीन का लव राशिफल: प्रेमी से सोच-समझकर मजाक करें। रिलेशनशिप में मनमुटाव हो सकता है लेकिन बाद में सब ठीक होगा। आज पत्नी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन का वित्त राशिफल: प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल है। विवाद से बचकर रहें। आज आपको धन अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको कोल्ड जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आप गर्म कपड़े पहनें। साथ ही दवाई लेकर घर पर पूरा आराम करें। खान-पान पर संयम बरतें।


