Horoscope Today 04 January 2019, Aaj Ka Rashifal Horoscope: मेष का दैनिक राशिफल: आप अकेलापन अनुभव करेंगे। कुछ बोर हो सकते हैं। बहुत परेशान ना हों। कुछ नया करने की सोचें। कुछ नए विचार पैदा करें। जिंदगी में नया रंग भरें। मेष का लव राशिफल: आप अपने पार्टनर से परेशान हैं। आप उनसे अलगाव चाहते हैं। लेकिन ऐसा कोई फैसला जल्दबाजी में ना करें। आपको इसके लिए और समय देना चाहिए।
मेष का वित्त राशिफल: कानूनी मामलों में लाभ मिलेगा। फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सरकार से जुड़े किसी आदमी से मदद मिलेगी। आप उसको धन्यवाद देना ना भूलें।
मेष का स्वास्थ्य राशिफल: आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। आपको उनका ख्याल रखना चाहिए। उनके लिए दवा की पर्याप्त व्यवस्था करें।
वृषभ का दैनिक राशिफल: आपका दिन अच्छा है। चीजें आपके हिसाब से होंगी। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप प्रसन्न रहेंगे।
Read: Horoscope in English
वृषभ का लव राशिफल: साथी से मुलाकात होगी। यह मुलाकात काफी लंबे समय बाद हो रही है। आप इससे काफी खुश होगें। उनके साथ ढेर सारा समय बिताएं। आपको अच्छा लगेगा।
वृषभ का वित्त राशिफल: आप शॉपिंग करने जाने वाले हैं। कई सारी चीजों की खरीददारी करेंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। इस पल का आप सब लुत्फ उठाएं।
वृषभ का स्वास्थ्य राशिफल: आलस्य के शिकार हो सकते हैं। काम करने में मन नहीं लगेगा। आपको इसके प्रति सावधान रहना होगा। नींद पूरी लें। तनाव से दूर रहें। और खुश रहें।
मिथुन का दैनिक राशिफल: किसी अनजान शख्स से मुलाकात होगी। यह मुलाकात किसी यात्रा में हो सकती है। आप दोनों एक-दूसरे से काफी प्रभावित होंगे। आपकी दोस्ती आगे तक जाएगी।
मिथुन का लव राशिफल: दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आप अपने पार्नटर से काफी प्रभावित होंगे। आप उनको कोई तोहफा दे सकते हैं। साथ ही आप दोनों कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
मिथुन का वित्त राशिफल: निवेश करते समय सावधानी बरतें। आपको किसी जानकार शख्स से बात करनी चाहिए। जल्दबाजी में आकर धन ना गवाएं। सोच-समझकर कोई फैसला करें।
मिथुन का स्वास्थ्य राशिफल: यात्रा करते समय सावधान रहना होगा। बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी ना चलाएं। देर रात तक घर से बाहर ना रहें। साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन ना करें।
कर्क का दैनिक राशिफल: आपका दिन अच्छा है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। इससे आप काफी खुश होंगे। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। काम की तारीफ होगी।
कर्क का लव राशिफल: आपका पार्टनर अपने काम में व्यस्त रहेगा। इस वजह से आपकी उससे बात नहीं हो पाएगी। आपको क्रोध आएगा। लेकिन आपको उसकी मजबूरी समझनी चाहिए।
कर्क का वित्त राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। धनलाभ के योग हैं। किसी अनजान स्रोत से भी लाभ मिल सकता है। खरीददारी करने की सोच सकते हैं। थोड़ा सावधान रहें।
कर्क का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पेट से जुड़ी हल्की से समस्या हो सकती है। इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें। घर पर बना हुआ भोजन करें। पानी समय से पीते रहें।
सिंह का दैनिक राशिफल: परिजनों का साथ मिलेगा। बच्चों से साथ वक्त बिताएंगे। आपको काफी अच्छा लगेगा। बच्चों से बातें कीजिए। उनसे अपना अनुभव साझा कीजिए।
सिंह का लव राशिफल: वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें चल रही हैं। आपको इसे दूर करने की जरूरत है। किसी एक बात पर अड़े मत रहिए। जो हुआ उसे भूल जाएं। रिश्ते में प्यार लाएं।
सिंह का वित्त राशिफल: धन की प्राप्ति होगी। कहीं पर रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आपको काफी खुशी होगी। घर के लिए खरीददारी कर सकते हैं। बच्चे काफी उत्साहित होंगे।
सिंह का स्वास्थ्य राशिफल: आंख से जुड़ी समस्या हो सकती है। सावधान रहना होगा। डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही ना बरतें। जरूरी सावधानियों का पालन करें। समय पर दवा लें।
कन्या का दैनिक राशिफल: मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। दफ्तर के काम का दबाव रहेगा। इसका सामना करना सीखें। तनाव का शिकार होने से बचें। आप सब संभाल लेंगे।
कन्या का लव राशिफल: पार्टनर से आपका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है। आप दोनों को एक-दूसरे से काफी प्यार मिला है। इस रिश्ते की मजबूती बनाएं रखें। भरोसा बनाए रखें।
कन्या का वित्त राशिफल: पिछले दिनों आपका काफी धन खर्च हुआ है। वित्तीय स्थिति प्रभावित हुई है। त्योहार के दिनों में धन का आगमन होने वाला है। बहुत ज्यादा खर्च करने से बचें।
कन्या का स्वास्थ्य राशिफल: सामान्य रूप से स्वास्थ्य अच्छा है। एक्सरसाइज करना ना छोड़ें। नियमीत रूप से करते हैं। साथ ही समय से भोजन करने की आदत डालें। तनाव से बचें।
[bc_video video_id=”5983873776001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला का दैनिक राशिफल: घर पर कुछ तनाव हो सकता है। परिजनों में किसी बात पर बहस हो सकती है। कोशिश करें बातचीत से सब ठीक हो जाए। लालच से बचें व रिश्ते मजबूत करें।
तुला का लव राशिफल: पार्टनर पर क्रोध आ सकता है। इस पर नियंत्रण रखना होगा। बीतचीत से हल निकालें। जल्दबाजी ना करें। सामने वाले शख्स को समय दें। सब ठीक हो जाएगा।
तुला का वित्त राशिफल: किसी तरह के वित्तीय झांसे में आने से बचें। कोई आपको लालच दे सकता है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। गलत कामों से ना जुड़ें। खुश रहने की कोशिश करें।
तुला का स्वास्थ्य राशिफल: सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए तनाव से दूर रहें। साथ ही भींड़ भरी जगहों पर ना जाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। अच्छा लगेगा।
वृश्चिक का दैनिक राशिफल: बातचीत करते समय सावधान रहें। आपकी बात का गलत मतलब निकाला जा सकता है। साथ ही कोई महत्वपूर्ण बात साझा करने से बचें। अकेले में समय बिताएं।
वृश्चिक का लव राशिफल: किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। आप काफी खुश होंगे। आपको सामने वाले शख्स को समझने के लिए समय देना होगा। किसी तरह की जल्दबाजी ना करें।
वृश्चिक का वित्त राशिफल: बिजनेस अच्छा चलेगा। बिजनेस पार्टनर की मदद से लाभ होगा। यह लाभ आपमें उत्साह भरेगा। आप कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। इसमें कई लोगों की राय लें।
वृश्चिक का स्वास्थ्य राशिफल: सेहत अच्छी रहेगी। थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। नशीले पदार्थों का सेवन ना करें। तनाव दूर करने का कोई और रास्ता निकालें। योग करना शुरू करें।
धनु का दैनिक राशिफल: काम में मन नहीं लगेगा। किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। चीजें आपके हिसाब से नहीं होती नजर आएंगी। आपको धैर्य रखना होगा। परेशान ना हों।
धनु का लव राशिफल: पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। उन्हें कमजोरी की शिकायत हो सकती है। आपको उनका ख्याल रखना होगा। उनके लिए अच्छे खान-पान की व्यवस्था करें।
धनु का वित्त राशिफल: धन की बचत नहीं हो रही है। आप इससे परेशान हैं। आपको इसका कोई हल निकालना चाहिए। आय के स्रोत बढ़ाने की विचार करें। नए कार्यों की शुरुआत करें।
धनु का स्वास्थ्य राशिफल: काम करते समय थोड़ा सावधान रहें। आपको चोट लग सकती है। नुकीली चीजों से भी दूरी बरतें। बहुत परेशान ना हों। बस थोड़ी सावधानी अपनाएं।
मकर का दैनिक राशिफल: किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने घर वालों को मिस करेंगे। इस यात्रा से आपको लाभ होगा। नए विचार और अनुभव हासिल होंगे।
मकर का लव राशिफल: कुंवारे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। इससे परिवार में खुशियों भरा माहौल होगा। आप भी इसका लुत्फ उठाएं।
मकर का वित्त राशिफल: धनलाभ के योग हैं। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। किसी विदेशी पार्टनर की अहम भूमिका होगी। कुछ नए विचारों पर काम करें। दिवाली के लिए तैयार हो जाएं।
मकर का स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन अच्छा है। आपको स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। किसी पुरानी समस्या से निजात मिलेगा। हालांकि आगे भी जरूरी सावधानियां अपनाएं।
कुंभ का दैनिक राशिफल: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इससे आपको काफी सुकून मिलेगा। जीवन अच्छा लगेगा। खुश रहेंगे।
कुंभ का लव राशिफल: आप प्रपोज करने की सोच रहे हैं। यह एक अच्छा विचार है। हालांकि आपको सामने वाले शख्स की स्थितियों से अवगत हो जाना चाहिए। कोई जल्दबाजी ना करें।
कुंभ का वित्त राशिफल: किसी कीमती सामान की चोरी हो सकती है। सावधानी बरतनी होगी। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। घर पर समय बिताएं। चिंता की बात नहीं है।
कुंभ का स्वास्थ्य राशिफल: आपके स्वास्थ्य में सुधार आया है। आपको इस पर आगे भी काम करते रहना होगा। समय से सोएं और जगें। साथ ही भोजन में पौष्टिक आहार लें।
मीन का दैनिक राशिफल: किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा दोस्तों के साथ हो सकती है। आप लोग इसका काफी लुत्फ उठाएंगे। आपको ढेर सारे नए अनुभव हासिल होंगे।
मीन का लव राशिफल: किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपको सोच-समझकर जवाब देना चाहिए।
मीन का वित्त राशिफल: आपकी वित्तिय स्थिति में ठहराव आ गया है। आप इससे नाखुश हो सकते हैं। आपको इसमें इजाफा करने की योजना बनानी चाहिए। त्योहारों का लाभ उठाएं।
मीन का स्वास्थ्य राशिफल: नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। जरूरत से ज्यादा नींद आएगी। खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। भोजन पर ध्यान दें। पौष्टिक आहार लेने की जरूरत है।