वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार यह पूर्णिमा 18 मई को पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के नौवें अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। ज्योतिष अनुसार इस बार बुद्ध पूर्णिमा को बहुत ही शुभ ‘समसप्तक राजयोग’ बन रहा है। समसप्तक योग में शुभ कार्यों के स्वामी बृहस्पति व सूर्यदेव आमने सामने रहेंगे। इस योग में किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने में सफलता हासिल होती है। जानिए इसका किस राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है…
मेष राशि – मेष राशि वाले जातक अपना रुका हुआ काम पूरा कर पाएंगे। इन्हें अपने पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा।
वृषभ राशि – वृष राशि के जातकों को इस योग से विशेष लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। आपको विदेश मामलों में फायदा मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।
मिथुन राशि – इस राशि के जातकों की धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। इस दौरान की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी।
कर्क राशि – परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहने के आसार हैं। किसी मित्र की सहायता से कोई नया काम शुरु किया जा सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।
सिंह राशि – घर खरीदने के लिए दिन काफी शुभ रहने वाला है। जीवन साथी से कोई सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं।
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा।
तुला राशि – तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से कुछ बेहतर होने की संभावना है। नया काम शुरु कर सकते हैं। यात्रा पर जाना लाभकारी साबित होगा।
[bc_video video_id=”6010579961001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक राशि – परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। कोई कीमती वस्तु की खरीदारी की जा सकती है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा।
धनु राशि – जमीन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। बच्चों के करियर में उन्नति होगी।
मकर राशि – परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार आ सकता है। शादी के शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
कुंभ राशि – कार्यस्थल पर मान- सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। मेहनत का आपको अच्छा फल मिलता दिखाई दे रहा है।
मीन राशि – मनचाहा जीवन साथी मिलने की उम्मीद है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।