Brihaspati Dev Ke Upay: बृहस्पतिवार का दिन भगवान बृहस्पति देव का होता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान बृहस्पति देव के उपाय करने से उनका फल बहुत शीघ्र प्राप्त होता है। बताया जाता है कि बृहस्पति देव के उपाय करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र में यह मान्यता है कि बृहस्पतिवार को बृहस्पति देव के उपाय करने से शिक्षा, नौकरी, विवाह और संतान आदि के रूप में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कहते हैं कि भगवान बृहस्पति देव अत्यंत दयालु हैं, जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से और श्रद्धा भाव से भगवान बृहस्पति देव को याद कर उनकी पूजा करता है और उपाय करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बृहस्पति देव के उपाय (Brihaspati Dev Ke Upay)
बृहस्पतिवार के दिन सुबह स्नानादि कर पवित्र हो जाएं। फिर पीले रंग के वस्त्र पहनें। इसके बाद भगवान बृहस्पति देव के मंदिर जाकर केले के पेड़ की पूजा करें। पूजा करते हुए केले के पेड़ पर हल्दी, गुड़ और चने की दाल चढ़ाएं। साथ ही हल्दी वाला जल अर्पित करें। संभव हो तो केले के पेड़ के पास बैठकर बृहस्पतिवार व्रत कथा का पाठ भी करें।

बृहस्पतिवार के व्रत रखें। भगवान बृहस्पति देव की उपासना करें।

बृहस्पति देव का रंग पीला माना जाता है। कहते हैं कि बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग का ज्याद-से-ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए। जैसे – पीले रंग के कपड़े पहनें। पीले रंग के कपड़े दान करें। हाथ में या गले में पीले रंग का धागा पहनें। पीले फल गाय को खिलाएं। पीला खाना खाएं। पीले खाने का दान करें। पीले चंदन का तिलक लगाएं।

नहाने के पानी में हल्दी डालकर, उस पानी से नहाएं। कहा जाता है कि इस आसान उपाय को करने से बहुत जल्द भगवान बृहस्पति की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

केले का पेड़ या पपीते के पेड़ की जड़ को पीले कपड़े में बांधकर पीले धागे में लपेटकर अपने गले में पहनें। ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों का मानना है कि यह उपाय करने से भगवान बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

हर बृहस्पतिवार को चने की दाल दान करें।