Brahspati Rashi Parivartan 2020 Date: 20 नवंबर, शुक्रवार को बृहस्पति राशि परिवर्तन होने वाला है। इस बार यह राशि परिवर्तन धनु से मकर राशि में होने वाला है। बताया जाता है कि बृहस्पति ग्रह विवाह, संतान, शिक्षा और रोजगार देने वाले ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों का मानना है कि इस राशि परिवर्तन के दौरान सभी राशियों के जातकों को उपाय करने चाहिए ताकि बृहस्पति ग्रह के दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

मेष राशि – मेष राशि के जातकों को बृहस्पति राशि परिवर्तन की इस समय अवधि में गाय को केले और पपीता खिलाना चाहिए।

वृष राशि – आपकी राशि वालों को बृहस्पतिवार के दिन व्रत रखना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की आराधना भी करनी चाहिए।

मिथुन राशि – बृहस्पति राशि परिवर्तन के दौरान पीले रंग के वस्त्रों का दान करें। गरीब और जरूरतमंदों को चने की दाल दान करें।

कर्क राशि – इस दौरान कर्क राशि वालों को यह प्रयास करना चाहिए कि वो अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें। साथ ही केले के पेड़ की पूजा करें।

सिंह राशि – आपकी राशि वालों को पीले रंग के भोजन का दान करना चाहिए। हाथ में पीले रंग का धागा पहन कर रखें।

कन्या राशि – कोशिश करें कि इस दौरान किसी गरीब या जरूरतमंद को पीले वस्त्र और गुड़ दान करें।

तुला राशि – तुला राशि के जातकों को गुरु गोचर के दौरान सुबह सबसे पहले पीला भोजन करना चाहिए।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि वालों को बृहस्पतिवार के दिन गाय को पीला खाद्य पदार्थ खिलाना चाहिए। जैसे – केला, गुड़, पपीता या बेसन की रोटी आदि।

धनु राशि – धनु राशि के जातक इस दौरान कोशिश करें कि पीले रंग का भोजन दान करें। इसमें चने की दाल, पीले चावल, कढ़ी और बेसन की सब्जी आदि शामिल हैं।

मकर राशि – कोशिश करें कि बृहस्पति राशि परिवर्तन के दौरान पीले रंग का रुमाल हमेशा अपने पास रखें और पीले रंग के रुमाल का दान भी हर बृहस्पतिवार को करें।

कुंभ राशि – कुंभ राशि वालों को हर बृहस्पतिवार केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। साथ ही गले में केले के पेड़ की जड़ भी पहनने से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए और पीला खाना खाना चाहिए।