Birthday Horoscope Today: मेष राशिफल: आप कोई नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। लेकिन ये फैसला जल्दबाजी में नहीं लें। नहीं तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आपका समय अच्छा है।

वृषभ राशिफल: इस साल आपको कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी में भी कई बदलाव हो सकते हैं। लेकिन साल के आखिरी महीनों में आपकी स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। प्रतिदिन सूरज को जल चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशिफल: जो जातक शादी करने का सोच रहे हैं, उन्हें इस साल अपना हमसफर मिल सकता है। साथ ही आपके करियर के लिए भी साल अच्छा रहेगा।

कर्क राशिफल: रिश्तों में तनाव आ सकता है। आपका क्रोध आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आपसे कोई गलती ना हो। मन शांत रखने से आपको फायदा मिलेगा। रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें।

सिंह राशिफल: कुछ भी नया शुरू करने के लिए यह साल अच्छा है। लेकिन कोई भी काम अपनी कुंडली के हिसाब से ही चुने। स्वास्थ्य थोड़ा कम साथ देगा। इसलिए रोजाना सैर पर जाएं। और खाने-पीने का भी ध्यान रखें।

कन्या राशिफल: आपके लिए यह साल तनाव भरा रह सकता है। संबंधों में दरार आ सकती है। बेहतर होगा ऐसे समय में किसी भी गलत बातों पर ध्यान ना दें। शांति के लिए रोजाना भगवान की पूजा करके ही घर से निकले।

तुला राशिफल: यह साल घर खरीदने की दृष्टि से अच्छा है। किस्मत आपका साथ देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। बच्चों के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल: इनकम में इजाफा होगा। जिससे आप कुछ नया खरीदने की योजना बना सकते हैं। लेकिन पैसा संभाल कर खर्च करें, नहीं तो आगे चलकर आपको दिक्कत हो सकती है।

[bc_video video_id=”5974280365001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: बिजनेस के चलते काफी यात्रा करनी पड़ेगी। किन्हीं यात्राओं से आपको फायदा भी मिलेगा। व्यस्तता के कारण पार्टनर से झगड़ा भी हो सकता है। जैसे ही समय मिले पार्टनर के साथ समय बिताएं।

मकर राशिफल: विदेश यात्रा के जबरदस्त योग बन रहे हैं। नौकरी वालों को काम के सिलसिले में इस साल विदेश जाने का मौका मिल सकता है। किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कुंभ राशिफल: आपके लिए साल सामान्य है। थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है। कमर दर्द और जोड़ों में दर्द की शिकायत आ सकती है। इसलिए अपना खास ध्यान रखें।

मीन राशिफल: आपके लिए काफी शुभ समय चल रहा है। साल के मध्य महीनों में थोड़ी सी आर्थिक दिक्कत आ सकती है। लेकिन यह समस्या कुछ समय के लिए ही होगी। इसके बाद आपका समय अच्छा है। नए दोस्त बनेंगे।