Birthday Horoscope, 04 April 2019: मेष राशिफल: इस दिन जन्मे जातकों के लिए यह साल उम्मीदों भरा रहने वाला है। नौकरी में कई अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। नौकरी के चलते किसी अच्छी जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न होगा। भाई-बंधुओं की करियर में उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशिफल: वृषभ राशि वाले जो जातक विदेश जाने की तैयारी में है। उन जातकों को इस साल सफलता मिलती दिखाई दे रही है। परिवार में कोई नया मेहमान आने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशिफल: इस साल वाहन और घर दोनों सुख प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन सेहत के लिए साल अच्छा नहीं है। वाहन चलाते समय काफी सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

कर्क राशिफल: निवेश करते समय आपको सावधानी बरतनी पड़ेगी। किसी पर भी भरोसा करने से आपको हानि हो सकती है। नए और लाभकारी दोस्त बनने के आसार हैं। परिवार में किसी की तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है।

सिंह राशिफल: साल आपके प्रेम संबंधों के लिए तनाव भरा रहने वाला है। दुश्मन काफी सक्रिय रह सकते हैं। नौकरी करने वालों को इस साल थोड़ी निराशा हाथ लगने की संभावना है। मेहनत के अनुसार फल मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। रोजाना पीपल के पेड़ पर दीपक जलाने से आपको फायदा मिलेगा।

कन्या राशिफल: इस साल स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसलिए सेहत को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। करियर में थोड़ी उन्नति देखने को मिल सकती है। घर खरीदने के लिए यह साल सामान्य रहेगा।

तुला राशिफल: प्रेमी से धोखा मिल सकता है। जिसको लेकर आपकी सेहत काफी खराब हो सकती है। रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करने से आपको शांति मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशिफल: इस साल बिजनेस और नौकरी के चलते काफी यात्राएं करनी पड़ सकती है। घर में पूजा-पाठ का माहौल रह सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों सफलता मिलती दिखाई दे रही है। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।

[bc_video video_id=”6002063625001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

धनु राशिफल: बच्चों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। शुगर और दिल के मरीजों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। खोई हुई कोई कीमती वस्तु मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मकर राशिफल: जो जातक शादी करने का मन बना रहे हैं। उनके लिए यह साल शुभ रहेगा। मनचाहा हमसफर मिल सकता है। आपकी इनकम बढ़ने के आसार है। बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

कुंभ राशिफल: व्यापार में चली आ रही धन हानि से आपको मुक्ति मिल सकती है। इस साल आप अपना व्यापार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। हमसफर का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए साल मिला जुला रहने वाला है।

मीन राशिफल: इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है। पैतृक संपत्ति से आपको फायदा मिल सकता है। गलत दोस्तों से आपको दूर रहने की जरूरत है।