पेड़-पौधों का हमारे जीवन में अहम स्थान है। इस धरती पर हमारा अतित्व भी इसे की वजह से है। क्योंकि भोजन के बिना तो मनुष्य कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के बिना कुछ पल भी बिताना मुश्किल है। ज्योतिष शास्त्र में राशि के अनुसार पेड़-पौधे लगाने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के जानने वाले ये मानते हैं कि हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। साथ ही उन्हें प्रसन्न करने के लिए पेड़-पौधे लगाना शुभ होता है। आगे कि जानते हैं राशि के अनुसार कौन सा पेड़ लगाना आपके लिए शुभ है।
मेष: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। इसलिए आपको मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए लाल फल या फूल वाले पेड़-पौधे लगाने चाहिए। साथ ही मेष राशि के जातकों को चंदन का पेड़ लगाने की सलाह दी जाती है।
वृषभ: वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। यदि इस राशि के जातक शुक्र देव को प्रसन्न करते हैं तो उनके लिए शुभ होता है। शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग के पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
मिथुन: मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए आपको बिना फल या फूल वाला पेड़-पौधा लगाने की सलाह दी जाती है।
कर्क: आपकी राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। ज्योतिष के मुताबिक आपको अपने आसपास औषधीय पेड़-पौधे जैसे तुलसी, नीम आदि लगाना चाहिए।
सिंह: इस राशि के जातकों को घर के बगीचे में लाल रंग के फल-फूल वाले बड़े पेड़ लगाने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और नौकरी-व्यापार में तरक्की का आशीर्वाद मिलता है।
कन्या: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। यदि इस राशि के जातक बुध देव को प्रसन्न करते हैं तो उनका जीवन सुखमय बीतता है। ऐसे में आपको बिना फल या फूल वाले पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
तुला: इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना गया है। शुक्र को सफेद चीज बहुत प्यारी लगती है। इसलिए आपको शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए सफेद फल-फूल देने वाले पेड़-पौधे लगाने चाहिए।
[bc_video video_id=”5992789334001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
वृश्चिक: आपकी राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है। मंगल को लाल ग्रह कहा जाता है। इसलिए आप अपनी राशि के स्वामी को प्रसन्न करने के लिए लाल फल अथवा फूल देने वाले पौधे लगाएं। गुलमोहर का पौधा लगाना आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।
धनु: आपकी राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातक को पीले फल-फूल वाले पेड़-पौधे लगाना चाहिए। साथ ही यदि वज्रदंती या पीपल के पेड़ लगाते हैं तो यह भी आपके लिए शुभकारक होगा।
मकर: इस राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। इसलिए शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आपको शमी का पेड़ लगाना शुभ साबित होगा। साथ ही शनिदेव की कृपा भी आप पर बनी रहेगी।
कुंभ: आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है। ऐसे आपको शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए बिना फल-फूल वाला पेड़-पौधा जैसे शमी आदि लगाना शुभ होगा।
मीन: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति देव होते हैं। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए मीन राशि के जातक को पीले रंग के पेड़-पौधे लगाना चाहिए।