Tarot Rashifal Today, Tarot Daily Horoscope Today: मेष राशिफल: आज आप मानसिक थकान महसूस करेंगे। अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखें। मेहनत अधिक और उसका फल कम मिलेगा। संतान की ओर से चिंता रहेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- लाल और भाग्य 57 % होगा।
वृषभ राशिफल: आज आप किसी भी कार्य को पूरे मनोबल और दृढ़ता से करेंगे। पिता की ओर से आपको लाभ हो सकता है। सरकारी कार्यों में आर्थिक सफलता मिलेगी। संतान के लिए पूंजी निवेश कर सकयते हैं। शुभ रंग- ग्रे और भाग्य 61 % होगा।
मिथुन राशिफल: नए कार्य के लिए आज का दिन अनुकूल है। ऑफिस में अधिकारियों से कार्य का उचित लाभ मिलेगा। भाई-बहनों से हुआ मनमुटाव दूर होगा। आर्थिक मसले पर सावधानी बरतें। शुभ रंग- नारंगी और भाग्य 59 % होगा।
कर्क राशिफल: मन में असंतोष और निराशा की भावना बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक परेशानी रहेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अनुकूल परिणाम नहीं मिलेगा। संबंधियों के साथ अच्छा संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। शुभ रंग- केसरिया और भाग्य 66 % होगा।
सिंह राशिफल: आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी काम के लिए शीघ्र निर्णय ले सकते हैं। पिता या बड़े भाई की तरफ से आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होती रहेगी। क्रोध बढ़ेगा। शुभ रंग- चंपई और भाग्य 72 % होगा।
कन्या राशिफल: अहंकार के कारण किसी से टकराव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा। अनायास धन लाभ हो सकता है। झगड़े से दूर शुभ रंग- आसमानी और भाग्य 81 % होगा।
[bc_video video_id=”5987522423001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
तुला राशिफल: आपके लिए आज का दिन शुभ है। भिन्न-भिन्न प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। धन प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ रंग- हारा और भाग्य 84 % होगा।
वृश्चिक राशिफल: आज गृहस्थ जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। कार्य बिना रुकावट सम्पन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। शुभ रंग- पीला और भाग्य 63 % होगा।
धनु राशिफल: आज कोई भी जोखिम भरा कदम उठाने से बचना चाहिए। किसी भी कार्य में उत्साह का अभाव नजर आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। नौकरी-धंधे में तकलीफ आ सकती है। शुभ रंग- पीला और भाग्य 75 % होगा।
मकर राशिफल: ऑफिस और परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। सामाजिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। खान-पान और घूमने-फिरने में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। घुटने में दर्द हो सकता है। शुभ रंग-काला और भाग्य 69 % होगा।
कुंभ राशिफल: आज आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा। वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भागेदारी के कार्यों से लाभ होगा। शुभ रंग- गुलाबी और भाग्य 59 % होगा।
मीन राशिफल: आज आपका पूरा दिन शुभ फलदायक होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। मेयके से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी से लाभ प्राप्त होगा। शुभ रंग- नीला और भाग्य 67 % होगा।