मेष-
शत्रु भय के साथ आर्थिक लाभ की संभावना है|
वृष-
अप्रैल और मई में जीवनसाथी को कष्ट होगा। ज्यादा खर्च से उलझन होगी। विपरीत लिंगी से कुछ फायदे का योग बनेगा।
मिथुन-
अप्रैल और मई में वाणी और बौद्धिक क्षमता से आर्थिक लाभ के साथ अपव्यय भी होगा। क़ानूनी या सरकारी उलझन के साथ क़र्ज़ से राहत का भी योग है।
कर्क-
यह महीना करियर में आनंद प्रदान करेगा। स्वयं या संतान की शिक्षा पर व्यय होगा। लग्ज़री का सुख मिलेगा।
सिंह-
विरोधी आप पर दबाव बनाने में कामयाब हो सकते हैं। देह में आलस्य या कष्ट होगा। चन्द्रमा से सम्बंधित व्यापार लाभ प्रदान करेंगे।
कन्या-
बौद्धिक कौशल से धन प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मांसपेशियों और हड्डियों में मामूली पीड़ा होगी।
तुला-
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नई योजना पर काम करेंगे। किसी भी प्रकार की साझेदारी से बचें। कोई तारीफ़ मन प्रसन्न कर सकती है।
वृश्चिक-
सेहत परेशान करेगी, राहत भी शीघ्र मिलेगी। स्थान परिवर्तन कष्ट दे सकता है।
धनु-
निर्णय लेने में उलझन होगी। व्यय होगा। माँ से या उनकी सलाह से लाभ होगा। असहज रहेंगे।
मकर-
मान सम्मान का विशेष ख्याल रखें| कोई गलती अपमान का सबब बन सकती है। बौद्धिक कौशल लाभ प्रदान करेगा। जीवन साथी से संबंधों में मधुरता आएगी। किसी नई योजना पर कार्य करेंगे।
कुम्भ-
यह महीना आर्थिक संबल का होगा। मौलिक सोच लाभ प्रदान करेगी। यात्रा से तनाव संभव है।
मीन-
मन में भय होगा। कानून अड़चन से समस्या होगी। सत्य के मार्ग पर चलने से आत्मिक संतुष्टि होगी। विदेश यात्रा में सफलता संदिग्ध होगी।