Moles on Hand: हस्तरेखा ज्योतिष अनुसार हाथ की रेखाओं और उन पर बनने वाले चिन्हों से भविष्य की बहुत कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान द्वारा शरीर पर मौजूद तिलों का भी खास महत्व होता है। क्योंकि इनके माध्यम से हम व्यक्ति के भविष्य ही नहीं बल्कि उसके स्वभाव के बारे में भी बहुत कुछ जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आप जानेंगे हथेली पर मौजूद तिलों का रहस्य और कौन से तिल माने गये हैं शुभ और कौन से अशुभ…
हथेली के शुभ तिल: जिन लोगों की उंगलियों पर तिल होता है उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। इन पर किस्मत हमेशा मेहरबान रहती है।
– जिन व्यक्तियों के गुरु पर्वत पर तिल बना होता है। ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। हमेशा इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
– अगर शनि पर्वत उभरा हो तो उसे हमेशा अच्छा माना जाता है और उस पर तिल का होना उस व्यक्ति को धनवान बनाता है।
– किसी व्यक्ति की छोटी उंगली पर तिल है तो वह अपार धन संपत्ति का मालिक होगा। लेकिन उसका जीवन संघर्षों से भी भरा रहेगा।
– किसी व्यक्ति की अनामिका उंगली पर तिल होता है तो उसे सरकारी क्षेत्र में लाभ और समाज में मान सम्मान प्राप्त होता है।
– हाथ के अंगूठे पर तिल होने से व्यक्ति बातूनी, मेहनती और न्याय करने वाला होता है।
– अगर किसी व्यक्ति की बाईं हथेली में तिल है तो वह खूब धन कमाता है लेकिन साथ ही अधिक खर्चिला भी होता है।
– जिस व्यक्ति के दाएं हाथ के ऊपरी भाग पर तिल हो तो वह व्यक्ति धन-धान्य से संपन्न होता है।
हथेली के अशुभ तिल: हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति के विचारों की पवित्रता खत्म हो जाती है। और ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन मुश्किल भरा रहता है।
[bc_video video_id=”5972641601001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
– मंगल पर्वत पर तिल का होना जीवन में होने वाली दुर्घटनाओं का संकेत देता है। साथ ही इस स्थान पर तिल होना संपत्ति में नुकसान की भी सूचना देता है।
– बुध पर्वत पर तिल होना अचानक से होने वाले नुकसान का संकेत देता है। इसलिए ऐसे लोगों को आर्थिक मामलों में संभलकर चलने की जरूरत होती है।