दैनिक राशिफल: कन्या राशि के जातकों का आज के दिन अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। आज आप जीवन से जुड़ी कुछ बातों पर ध्यान देंगे। आप अपने द्वारा हासिल की गई सफलताओं पर काफी प्रसन्न होंगे। इसके साथ ही अपने लिए कुछ नए लक्ष्य भी निर्धारित कर सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपकी मुलाकात एक नए शख्स से होने वाली है। यह मुलाकात किसी दुकान या डांस बार में हो सकती है। आप दोनों के काफी करीब आने के संकेत हैं। आपका रिश्ता आगे जाने वाला है।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन अपने घर के लिए खरीददारी कर सकते हैं। इसमें आपका काफी धन खर्च होने वाला है जिसका आपको बाद में पछतावा हो सकता है। इसलिए खरीददारी करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपको गैर-जरूरी चीजों की खरीद करने से बचना होगा। टैरो राशिफल: आज आप अकेले कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलने वाला है। इस यात्रा से आपको ताजगी मिलगी, जो आपको आगे के लिए तैयार करेगी। आपको अपनी नकारात्मकता छोड़ने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको अपनी सेहत के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग जिन्हें मधुमेह और ब्लड प्रेशर है, उनकी समस्या थोड़ी बढ़ सकती है। इसलिए आपको इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आप संतुलित भोजन लें और कसरत करने के लिए समय जरूर निकालें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]