दैनिक राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज के दिन काफी सावधान रहने की जरूरत है। आज आपके किसी कीमती सामान की चोरी हो सकती है। ऐसे में इसके प्रति बेहद सतर्क रहें। आपके लिए बेहतर होगा कि किसी अजनबी शख्स को अपने घर में ना घुसने दें। इसके अलावा रात के वक्त घर के दरवाजे और खिड़कियां जरूर बंद रखें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 71% होगा। लव राशिफल: आज आपकी आपके पार्टनर से मुलाकात होगी। लंबे समय के बाद हुई यह मुलाकात आपको काफी प्रसन्नता देगी। आप इस पल का पूरा लुत्फ उठाएं और इसे यादगार बनाने की कोशिश करें। आप दोनों किसी रोमांटिक सी जगह पर घुमने जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज का दिन धनु राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो भवन निर्माण के काम में लगे हुए हैं। इसमें आज आपको भारी पैमाने पर धनलाभ होने वाला है। हालांकि इस लाभ को भुनाने के लिए आपको भी चौंकन्ना रहना होगा। इसके साथ ही आपको किसी अनजान स्रोत से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। टैरो राशिफल: परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। इस दौरान घर के मुखिया को अपनी समझदारी दिखानी होगी। आप लोग बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। इसलिए एक-दूसरे से लड़ने की जरूरत नहीं है।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। इसलिए इसके प्रति आपको विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आपके लिए अच्छा होगा कि अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। खुद को प्रसन्न रखने का प्रयास करें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]