दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके साथ ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी। आज आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 63% होगा। लव राशिफल: आज आपकी ओर कोई शख्स आकर्षित हो सकता है। यह शख्स आपके लिए अनजान भी होगा। आप भी उससे काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों में रिश्ते आगे बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि जल्दबाजी करनी ठीक नहीं होगी।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज अपने व्यवसाय से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। यदि आप अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं तो उसके बारे में अच्छे से रिसर्च कर लें। इसमें आप किसी जानकार की मदद भी ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आप अपनों से कुछ निराश हो सकते हैं। कार्यस्थल का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि चीजें आपके हिसाब से ना हों। लेकिन परेशान ना हों और धैर्य रखें। आपकी मेहनत और चपलता आपको आगे लेकर जाएगी।
स्वास्थ्य राशिफल: मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं। ऐसे लोग जो ब्लड प्रेशर या मधुमेह की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें आज सावधान रहना होगा। आपकी लापरवाही का वजह से यह बीमारी और बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर की दी गई दवाओं को समय पर लें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]