दैनिक राशिफल: मीन राशि के जातक आज के दिन थोड़ा व्यस्त रहेंगे। ऐसा हो सकता है कि आप अपने किसी दोस्त के लिए समय निकाल ना पाएं। इस वजह से आपका दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। लेकिन यदि आप ईमानदारी से उसे अपनी बातें बताएंगे तो वह आपकी मजबूरी समझ जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपके नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आप किसी नए शख्स के साथ डेट पर जाने वाले हैं। इस दौरान आप सामने वाले शख्स की सहूलियत का भी ख्याल रखें। इस मुलाकात को यादगार बनाने की कोशिश करें।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन खरीददारी करने से बचने की जरूरत है। यदि आपने जमीन-जायदाद खरीदने की योजना बनाई हो तो इसे बाद के लिए टाल दें। आज की खरीददारी आपको हानि पहुंचा सकती है। इसलिए आपको कुछ दिनों तक सही वक्त का इंतजार करना चाहिए। टैरो राशिफल: दंपत्ति जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। आपको इससे बचने की जरूरत है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। यदि घर में कोई बीमार हो तो उसकी देख-रेख के लिए समय निकालें।
स्वास्थ्य राशिफल: मीन राशि के लोगों के स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम में आपका मन लगेगा। आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा। यदि दवा ले रहे हों तो उन्हें समय पर लेना ना भूलें। दोस्तों से मिलने जाएं। उनके साथ ढेर सारी मस्ती करें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]



