दैनिक: किसी यात्रा पर जाने से बचें। सरकार तथा उपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुडी़ कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेंगे। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 80 % होगा। टैरो राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में झगड़े हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। महालक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें। लव राशिफल: प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। विवाद होने पर बात को खत्म करने की पहल करें।
वित्त राशिफल: आज आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है। इसकी आपको कतई उम्मीद नहीं थी। इस धन का प्रयोग किसी गलत कार्यों में ना करें। वरना आपको आने वाले समय में इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह आप के द्वारा कमाया हुआ धन नहीं है अत: यह आप के लिए एक आकर्षक इनाम है। इस आकर्षक तोहफे की सराहना करें क्योकि यह आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आपको लगातार बुरे सपने आयेंगे और आप नींद में जग कर बैठ जायेंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है। आप ध्यान लगायें और दूध पीकर सोयें ताकि नींद अच्छी आये आप आराम करेंगे तो आपको सब अच्छा लगेगा।