दैनिक राशिफल: तुला राशि के जातक आज के दिन थोड़ा व्यस्त रहेंगे। ऐसा हो सकता है कि आप अपने किसी दोस्त के लिए समय निकाल ना पाएं। इस वजह से आपका दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। लेकिन यदि आप ईमानदारी से उसे अपनी बातें बताएंगे तो वह आपकी मजबूरी समझ जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपके नए रिश्ते की शुरुआत होने वाली है। आप किसी नए शख्स के साथ डेट पर जाने वाले हैं। इस दौरान आप सामने वाले शख्स की सहूलियत का भी ख्याल रखें। इस मुलाकात को यादगार बनाने की कोशिश करें।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आप इस बात पर गौर करेंगे कि हाल के दिनों में आपका काफी धन खर्च हुआ है। ऐसे में आपको ठंडे दिमाग से अपने खर्चों की लिस्ट बनानी चाहिए। आप इस बात को स्पष्ट कर लें कि कहां पर आपके फालतू खर्च हो रहे हैं। और फिर उसे रोकने की दिशा में कदम बढ़ाएं। टैरो राशिफल: किसी जरूरी काम से घर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसे में अपने साथ जरूरी कागजात ले जाना ना भूलें। इस कार्य में सफलता के लिए आप किसी सत्ताधारी की मदद भी ले सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: तुला राशि के लोगों के स्वास्थ्य में आज सुधार आएगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। काम में आपका मन लगेगा। आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहेगा। यदि दवा ले रहे हों तो उन्हें समय पर लेना ना भूलें। दोस्तों से मिलने जाएं। उनके साथ ढेर सारी मस्ती करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]