दैनिक: नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 78 % होगा। टैरो राशिफल: मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। नए काम शुरू करने पर सफलता मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें। विचारों में स्पष्टता रहेगी। घर के ऊपर की तरफ शहद की शीशी रखें। लव राशिफल: आज के दिन सोच समझकर अपने जीवन में नई ताकत व स्फूर्ति लाने का प्रयास करें। आज पार्टनर से रोमांस नहीं मिलेगा। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है लेकिन बाद में माहौल ठीक हो जाएगा।

वित्त राशिफल: आज आर्थिक फैसले लेने में थोड़ा संभल कर चलें। आज किसी तरह की योजना के झांसे में ना फंसे। अपनी समझ का इस्तेमाल कीजिए और अपना पैसा अभी बचा कर रखिये। हालांकि कुछ लोग चाहेंगे कि आपकी मोटी कमाई को ऐसी वैसी जगह लगवा दें।

स्वास्थ्य राशिफल: अपने खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल करें। आज आपको आंख में परेशानी हो सकती है। इसलिए समय निकालकर डॉक्टर के पास जाएं। आंखों की परेशानी से बचने के लिए नियमित व्यायाम करें। नींद पूरी लें।