दैनिक राशिफल: आज पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। थोड़े समय में लाभ लेने की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखें। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 84 % होगा। टैरो राशिफल: कारोबार में साझेदारी ना करें। जरुरी फैसला लेने से बचें। यात्रा करने से बचें। घर में बड़ों का आर्शीवाद मिलेगा। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। गन्ने के रस से सूर्य को अर्ध्य दें। काली दाल की खिचड़ी का दान करें। लव राशिफल: पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके एक्स्ट्रा अफेयर शुरू हो सकते हैं। किसी से आपको उपहार मिल सकता है। आज आपको कई अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं।

वित्त राशिफल: अगर आप नया काम शुरू करने की सोच तो आपके लिए आज का दिन अनुकूल है। दान देने से आपको टैक्स की छूट तो मिली ही है, दूसरों के लिए आपने कल किया आज दूसरे आपके लिए खड़े मिलेंगे। आज आपको दूसरों की मदद का लाभ मिलेगा। इससे आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको एहसास होगा कि दूसरों के लिए अच्छा करोगे तो दूसरे भी आपके लिए अच्छा करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपको आराम करने की जरुरत है। इससे आप फिर से अपनी ऊर्जा पाकर अच्छा अनुभव करेंगे और जीवन की तरफ साकारत्मक नजरिये से देखेंगे।अधिक काम से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आप दिमाग की शांति के लिए जगह ढ़ूंढ़ना चाहते हैं। आप कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे।