दैनिक राशिफल: आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। समाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। माता की तबीयत में सुधार आएगा। कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। जलाशयों से बचकर रहना हितकर होगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 80 % होगा। टैरो राशिफल: रूके हुए काम पूरे होंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। नई प्रॉपर्टी, करियर में अवसरों के योग हैं। धन लाभ मिल सकता है। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। सरसों तेल का दीया लोहे के दीये में सुबह जलाएं।लव राशिफल: आज आपके खर्चे बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी भी तरह का कोई बड़ा फैसला ना लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पार्टनर को लेकर किसी के साथ विवाद हो सकता है।

वित्त राशिफल: आज आपको अपनी संपत्ति के रखरखाव के लिए धन खर्च करना होगा। क्योंकि बहुत दिनों से आप प्रॉपर्टी के रखरखाव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बजट बिगड़ भी सकता है। लेकिन अपनी प्रॉपर्टी को ठीक रखने के लिए इतना तो करना पड़ेगा। इसलिए हिचकिचायें मत। साथ ही संतान के मनोरंजन में धन अधिक खर्च होगा।

स्वास्थ्य राशिफल: आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। आप कसरत करना ना छोड़ें। आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, जिससे आप अपने वजन को कंट्रोल कर सकें और आप स्वस्थ रहें। आप स्वास्थ्य को लेकर सन्तुष्ट ना हो जाएं, क्योंकि घटाया हुआ वजन फिर से बढ़ भी सकता है।