दैनिक राशिफल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपनी कार्य-कुशलता से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपके काम की दूसरे लोगों द्वारा तारीफ की जाएगी। आज आप दूसरों की मदद भी करने वाले हैं। इससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। इस दौरान आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि उस शख्स को अच्छे से जान-पहचान लें। इसके लिए जरूरी है कि उसके साथ समय बिताएं। और यदि उस शख्स में दिलचस्पी ना हो तो उसे मना कर दें।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को जमीन-जायदाद के मामले आज लाभ मिलने वाला है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। इसके अलावा जमीन के लेन-देन से जुड़े काम में भी धनलाभ होगा। इससे आप बहुत ही खुश होंगे और आपकी एक मानसिक परेशानी समाप्त हो जाएगी। टैरो राशिफल: आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। दोस्तों के साथ कही घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही किसी पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। पार्टी में नए दोस्त बन सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन आराम करना चाहिए। यदि आपके जोड़ों में दर्द है तो आज यह तेज हो सकता है। इसलिए इसके प्रति पहले से ही सावधान रहें। आपको डॉक्टर की दी हुई दवाएं समय पर लेनी चाहिए। इसके साथ आप अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतें।