मेष – आज पार्टनर से मिलने के लिए उत्सुक रहेंगे। अविवाहित लोग प्रेमी को समय देंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। आज आपका मन उत्साहित रहेगा। आज का दिन रोमांस में गुजरेगा।

वृषभ – प्रेमी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। अपनी भावनाएं किसी पर नहीं थोपें। आपसे ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति आपकी ओर अट्रैक्ट हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। पार्टनर के साथ मन मुटाव होने की संभावना है।

मिथुन – प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करना पड़ेगा। आज पार्टनर से बहस करने से बचें। जज्बाती होने से कई छोटे मुद्दे बढ़ सकते हैं। प्रेमी से शारीरिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। नई रिलेशनशिप शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।

कर्क – शाम को प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है।

सिंह – आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप सफल हो सकती है। प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। आज पार्टनर आपको प्यार का इजहार कर सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा। आज नए रिश्ते में व्यस्त रहेंगे।

कन्या – प्रेमी की सेहत का ख्याल रखें। पार्टनर की तरफ से आज आपको खूब प्यार मिल सकता है। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। प्रेमी के मन का ख्याल रखें। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा।

तुला – पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी इंसान की और आप आकर्षित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। कुछ लोगों के विवाह के योग हैं।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]

वृश्चिक – पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से पार्टनर परेशान हो सकता है। आज से शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। अपनी भावनाएं ना थोपें। आज आप किसी की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

धनु – प्रेमी से अपने संबंधों को लेकर गंभीर बात कर सकते हैं। पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। आज के दिन आप खुश रहेंगे।

मकर – प्रेमी से अपनी बात मनवाने की कोशिश ना करें। आप जितना सहज और सच्चे रहेंगे उतना ही लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। प्रेमी की आज कोई बात परेशान कर सकती है, जिससे आप निराश रहेंगे। आज अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

कुंभ – आज का दिन पति-पत्नी के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। कुंभ राशि के जातक किसी दोस्त की ओर आकर्षित होंगे। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा।

मीन – नई संभावना पर गंभीरता से विचार करें। काम के सिलसिले में आप बाहर जा सकते हैं। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता करेंगे। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। पति-पत्नि के बीच मन-मुटाव हो सकता है।