Planet Transit September 2021: हर ग्रह के राशि गोचर की अवधि निश्चित होती है। प्रत्येक महीने कोई न कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है। सितंबर की बात करें तो इस महीने भी कई ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह गोचर की घटना किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित होती है। यहां हम जानेंगे साल के नौवें महीने सितंबर में क्या रहेगी ग्रहों की चाल।
शुक्र का तुला राशि में गोचर : शुक्र ग्रह 6 सितंबर 2021 को रात 12:39 पर तुला राशि में प्रवेश करेगा और यह 2 अक्टूबर 2021 तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद शुक्र मंगल की राशि वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएगा।
मंगल का कन्या राशि में गोचर: 6 सितंबर को ही शुक्र के साथ मंगल ग्रह का गोचर भी होगा। मंगल इस दिन कन्या राशि में दोपहर 3:21 बजे प्रवेश करेगा और 22 सितंबर दोपहर 1:13 बजे तक विराजमान रहेगा। इसके बाद यह तुला राशि में गोचर करने लगेगा।
गुरु का मकर राशि में गोचर: मकर राशि में गुरु का गोचर 14 सितंबर 2021 को सुबह 11:43 बजे होगा और ये इस राशि में 20 नवंबर 2021 तक मौजूद रहेगा। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएगा।
सूर्य का कन्या राशि में गोचर: कन्या राशि में सूर्य 17 सितंबर 2021 को 01:29 बजे प्रवेश करेगा और यह 17 अक्टूबर तक इसी राशि में मौजूद रहेगा। इसके बाद शुक्र की राशि तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। (यह भी पढ़ें- सितंबर के पहले हफ्ते में शुक्र और मंगल का एक साथ राशि परिवर्तन, 4 राशियों के लिए शुभ समाचार)
बुध का तुला राशि में गोचर: बुध का पारगमन 22 सितंबर 2021 को प्रातः 08:42 बजे तुला राशि में होगा और 2 अक्टूबर 2021 को ये कन्या राशि में चला जायेगा।
बुध वक्री: बुध ग्रह 27 सितंबर से अपनी वक्री चाल शुरू करेगा और 18 अक्टूबर को मार्गी होगा। बुध की वक्री चाल की कुल अवधि 22 दिन की होगी।