Weekly Tarot Reading 10 To 16 August 2025 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 10 से 16 अगस्त 2025): अगस्त माह का दूसरा सप्ताह ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास जाने वाला है। टैरो राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कई राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 11 से 16 अगस्त 2025 के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो इस सप्ताह बुध कर्क राशि में मार्गी होंगे। इसके अलावा इस सप्ताह शनि मीन राशि, मंगल कन्या, शुक्र और गुरु मिथुन राशि, बुध कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में मंगल कन्या राशि में रहकर शनि के साथ समसप्तक और राहु के साथ षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही शनि मंगल के साथ प्रतियुति और मंगल अरुण के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इस सप्ताह कजरी तीज से लेकर जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है, जिससे कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी के साथ श्री कृष्ण की विशेष कृपा होगी। टैरो मेंटर व आध्यात्मिक हीलर डॉ. मधु कोटिया के मुताबिक इस सप्ताह बनने वाले राजयोगों के कारण कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल…

Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सहित अन्य जानकारी

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह आपकी गति को आगे बढ़ाने का है। जो काम रुके हुए थे, अब आगे बढ़ सकते हैं और आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी। सप्ताह के मध्य में यह जानने का मौका मिलेगा कि क्या आप अपनी इच्छाओं और दूसरों की ज़रूरतों में संतुलन बना पा रहे हैं। सप्ताहांत में दोस्तों के साथ बिताया समय आपको जीवन के उद्देश्य की याद दिलाएगा।
लकी नंबर: 8 | लकी रंग: स्कारलेट
सप्ताह की टिप: “धैर्य के साथ बहती है सच्ची जुनून की धार।”

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

आपके द्वारा लिए गए निर्णय पूरे महीने पर प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। स्थिरता और विकास के बीच का संघर्ष शुरुआती दिनों में महसूस होगा। दिल की सुनें और ईमानदारी से बातचीत करें। सप्ताहांत तक स्पष्टता आ जाएगी और आप खुद को सही दिशा में पाते हैं।
लकी नंबर: 2 | लकी रंग: फॉरेस्ट ग्रीन
सप्ताह की टिप: “मेरे चुनाव मेरी सच्ची सोच को दर्शाते हैं।”

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल ( Gemini Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आपका फोकस आपकी ताकत है। नई चीज़ों में भटकने की बजाय अपनी ऊर्जा एक दिशा में लगाएं। सप्ताह के अंत तक आपके छोटे लेकिन नियमित प्रयास रंग लाएंगे।
लकी नंबर: 5 | लकी रंग: एज़्योर ब्लू
सप्ताह की टिप: “गहराई से ही स्पष्टता आती है।”

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

आपकी संवेदनशीलता इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है। किसी को भावनात्मक सहारा देना ज़रूरी हो सकता है लेकिन अपनी ऊर्जा का भी ध्यान रखें। कोई सपना या पुरानी याद आपको दिशा दिखा सकती है।
लकी नंबर: 11 | लकी रंग: सिल्वर
सप्ताह की टिप: “अपने लिए समय निकालें – नया हेयरकट या स्पा से शुरुआत करें।”

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

शांति से किया गया नेतृत्व इस सप्ताह ज्यादा असरदार रहेगा। मध्य सप्ताह में किसी गलतफहमी को सुलझाने का अवसर मिलेगा। सप्ताहांत में अपने रचनात्मक शौक या फिटनेस पर ध्यान दें।
लकी नंबर: 1 | लकी रंग: गोल्ड
सप्ताह की टिप: “दबाव में भी गरिमा मेरी असली ताकत है।”

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह तेजी से आगे बढ़ेगा। योजनाओं और संवादों को सोच-समझकर पूरा करें। ज़रूरत से ज़्यादा विश्लेषण से बचें, संतुलन बनाए रखें।
लकी नंबर: 4 | लकी रंग: नेवी ब्लू
सप्ताह की टिप: “संयमित शब्द और विचारशील कार्य सफलता लाते हैं।”

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)

आपको इस सप्ताह कई ज़िम्मेदारियों को एक साथ संभालना पड़ सकता है। समय का सही उपयोग और प्राथमिकताएं तय करना जरूरी होगा। परफेक्ट बैलेंस की जगह लचीलेपन पर ध्यान दें।
लकी नंबर: 7 | लकी रंग: कोरल पिंक
सप्ताह की टिप: “सोच और कर्म में संतुलन जरूरी है।”

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)

परिवर्तन का समय जारी है। कोई पुरानी आदत, सोच या रिश्ता छूट सकता है – इसका स्वागत करें। हफ्ते के अंत में आपको एक नई ऊर्जा महसूस होगी।
लकी नंबर: 9 | लकी रंग: डीप पर्पल
सप्ताह की टिप: “छोड़ने से ही उठान आता है।”

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)

कोई नई प्रेरणा आपका मार्ग रोशन कर सकती है, लेकिन उसे बनाए रखने के लिए योजना जरूरी है। अपने विचारों को साझा करें, वे लोगों को प्रेरणा दे सकते हैं।
लकी नंबर: 3 | लकी रंग: टरक्वॉइज़
सप्ताह की टिप: “उद्देश्य से ही जुनून को ऊर्जा मिलती है।”

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)

साप्ताहिक अनुष्ठान, अध्ययन या सेवा जैसे कार्यों में खुद को पुनः संलग्न करें। हफ्ते के मध्य में परंपरा और आत्म-सत्य के बीच संतुलन बनाना होगा।
लकी नंबर: 6 | लकी रंग: चारकोल ग्रे
सप्ताह की टिप: “मेरी जड़ें ही मेरी वृद्धि का आधार हैं।”

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आशा और दूरदृष्टि आपकी सबसे बड़ी ताकत है। अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम उठाएं। आपके विचार और उपस्थिति दूसरों को प्रेरित कर सकती है।
लकी नंबर: 10 | लकी रंग: इलेक्ट्रिक ब्लू
सप्ताह की टिप: “मेरे सपने पवित्र बीज हैं।”

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)

भावनात्मक संतोष इस सप्ताह आपकी ओर बढ़ रहा है – उसे स्वीकार करें। कृतज्ञता व्यक्त करें और अपने रिश्तों की सराहना करें। आपकी कोमलता गहराई से जुड़ने का माध्यम बन सकती है।
लकी नंबर: 12 | लकी रंग: लैवेंडर
सप्ताह की टिप: “कोमलता से ही सच्चा आनंद प्राप्त होता है।”

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।