Weekly Horoscope 6 To 12 October 2025 (साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अक्टूबर 2025): अक्टूबर माह का दूसरा सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से काफी खास जाने वाला है। इस सप्ताह धन-वैभव के दाता शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पहले से सूर्य ग्रहण विराजमान है। ऐसे में सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें, तो मंगल और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि, गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, ग्रहों की ऐसी स्थिति होने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का साप्ताहिक राशिफल…
ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह शुक्रादित्य, नवपंचम,षडाष्टक, त्रिएकादश से लेकर केंद्र योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट रहेंगे। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सेहत का ध्यान रखें, अत्यधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
इस सप्ताह परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य या उत्सव का माहौल बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की के संकेत मिल सकते हैं और व्यापारियों को साझेदारी से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने की आवश्यकता होगी।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए कार्यक्षेत्र में व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने रचनात्मक विचारों से सहकर्मियों को प्रभावित करेंगे। हालांकि, गुस्से और उत्तेजना पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं और इससे लाभ भी मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
परिवार में स्नेह और सामंजस्य बना रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे, हालांकि शुरुआत में थोड़ी कठिनाई आ सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और धन लाभ संभव है। सेहत को लेकर सचेत रहें, पेट या पाचन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल(Leo Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिनमें आप सफल होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए निवेश का समय अच्छा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और बच्चों से सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल(Virgo Weekly Horoscope)
आपके लिए यह सप्ताह आत्मचिंतन और योजनाओं को लागू करने का है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए अवसर बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, खासकर उधार देने या लेने में। परिवार में कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी संवाद से स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आप अपने आत्मविश्वास और व्यवहार कुशलता से लोगों का दिल जीतेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और नए स्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह रहेगा और अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल(Scorpio Weekly Horoscope)
आपके लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से आप उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में खर्च अधिक होगा, इसलिए बजट पर ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता होगी।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल(Sagittarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, निवेश से लाभ होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और अविवाहित जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा से लाभ होगा।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
यह सप्ताह आपके लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत और समझदारी से सफल होंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपके लिए नए अवसर और उपलब्धियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद और शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और दांपत्य जीवन में निकटता बढ़ेगी।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल(Pisces Weekly Horoscope)
आपके लिए यह सप्ताह संतुलन और धैर्य बनाए रखने का है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में लाभ होगा, खासकर निवेश से। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य के मामले में समय अच्छा है।