Weekly Horoscope 29 September To 5 October 2025 (साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर 2025):
 सितंबर और अक्टूबर के कुछ दिनों से लेकर बना ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। मां दुर्गा से लेकर भगवान राम तक की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। 29 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर 2025 के इस सप्ताह में कई ग्रह नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलेगा। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह बुद्धि के दाता बुध कन्या राशि में उदित होंगे। इसके अगले ही दिन यानी 3 अक्टूबर को वह तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा सूर्य कन्या राशि, मंगल तुला राशि, शुक्र सिंह राशि, राहु कुंभ राशि, मीन राशि में शनि और सिंह राशि में केतु विराजमान है। ऐसे में नवपंचम, बुधादित्य, समसप्तक, द्विद्वादश, केंद्र जैसे राजयोगों का निर्माण होगा। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस सप्ताह महाअष्टमी, महानवमी से लेकर दशहरा तक का पर्व इस सप्ताह मनाएं जाएंगे। ऐसे में ये सप्ताह कुछ राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ करा सकता है। इसके अलावा व्यापार में भी काफी मुनाफा हो सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

Weekly Tarot Reading 29 September To 5 October 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, तेजी से बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास और ऊर्जा से होगी। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभकारी रहेगा। मध्य सप्ताह में थोड़ी थकान और तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। प्रेम जीवन में रोमांच और गहराई बढ़ेगी। सप्ताहांत में परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे और उसका लाभ भी पाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में गलतफहमियों से बचें। सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

18 साल बाद बना शक्तिशाली काम त्रिकोण योग, इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, अप्रत्याशित धन लाभ के योग

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत व्यस्तता से होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होगा। मध्य सप्ताह में पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के मामले में यात्रा के समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

भाग्य इस सप्ताह आपका साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा। जीवनसाथी से संबंध और मधुर होंगे। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत चुनौतियों के साथ हो सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से हर स्थिति पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। सप्ताहांत में परिवार के साथ उत्सव या छोटी यात्रा का योग है।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल(Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रशंसा होगी। व्यापार में नए साझेदारी के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम जीवन में रोमांस और गहराई आएगी। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

आपकी कूटनीति और संवाद कौशल इस सप्ताह काम आएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत होगी। मध्य सप्ताह में परिवार में किसी उत्सव का आयोजन संभव है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल(Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए नई शुरुआत का होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल(Sagittarius Weekly Horoscope)

भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में मन लगेगा। सेहत उत्तम रहेगी।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत थोड़ी व्यस्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां आएंगी लेकिन आप उन्हें अच्छे से संभालेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से विचारों का मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

आपकी रचनात्मकता और सोच इस सप्ताह सफलता दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। व्यापारियों को फायदा होगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आनंद देगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभकारी समय है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। योग और ध्यान से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।