Weekly Horoscope 26 January To 1 February 2026 (साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026): जनवरी माह का ये सप्ताह कई राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 के इस सप्ताह में ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो 29 जनवरी को मंगल श्रवण नक्षत्र, 30 जनवरी को गुरु बृहस्पति का पुनर्वसु नक्षत्र, 31 जनवरी को बुध और शुक्र धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मकर राशि में बुध, शुक्र, मंगल और सूर्य विराजमान रहेंगे।  इसके अलावा केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजमान रहेंगे। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, इस सप्ताह कई राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रोजेक्ट एक बार फिर से आरंभ हो सकता है। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को तेज रफ्तार जिंदगी से थोड़ा विराम लेना चाहिए। बेकार के मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें। ऐसे में अपने स्वास्थ्य और खुद का अधिक ख्याल रखें। खुद को समय दें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बिजनेस और फ्रीलांस से जुड़े लोगों के लिए, लेकिन फिजूलखर्ची पर लगाम जरूरी है। करियर से जुड़े बड़े बदलाव फिलहाल टालें। छात्रों को पढ़ाई और परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपको संतुलित होकर कदम बढ़ाने की सीख देगा। सेहत में धीरे-धीरे सुधार आएगा, हालांकि मानसिक बेचैनी कभी-कभी महसूस हो सकती है। मन की बात किसी करीबी या भरोसेमंद मित्र से साझा करना आपको हल्का महसूस कराएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी साख और भरोसा बढ़ेगा।

उपाय: शनिवार के दिन तेल से पूरे शरीर की मालिश कराएं।

मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के भी लाभ मिल सकता है।

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह सुकून और राहत देने वाला रहेगा, खासकर स्वास्थ्य के मामले में। पुराने रोगों में सुधार होगा, लेकिन बदलते मौसम के प्रभाव को नजरअंदाज न करें। धन संबंधी मामलों में लालच नुकसानदेह हो सकता है। छात्रों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। नए दोस्त बन  सकते हैं।

उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें।

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह अच्छा जाने वाला है। इस अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी महंगी वस्तु की खरीद संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार या संतान से जुड़ी खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके पुराने प्रयास अब रंग लाएंगे। छात्रों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी।

उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें।

कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

कन्या राशि के जातक को कई क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। करियर को लेकर हल्का दबाव महसूस हो सकता है, जिसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए खुद पर सबसे अधिक ध्यान दें। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति या वाहन से संबंधित लाभ संभव है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को पीले फूल अर्पित करें।

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को मेहनत अधिक करनी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। छात्रों को एडमिशन या आगे की पढ़ाई से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।

उपाय: मंगलवार को घर की दक्षिण दिशा में घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास और साहस बढ़ा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर भावनात्मक रूप से किसी से अधिक जुड़ने से बचें, अन्यथा आपकी छवि प्रभावित हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा। 

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके अलावा शुक्रवार को दूध, दही या सफेद मिठाई का दान करें।

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)

धनु राशि के जातक इस सप्ताह खुद को ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से लाभ अपेक्षा से कम हो सकता है, लेकिन संतोष बना रहेगा। पारिवारिक बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझकर करें

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें। इसके अलावा शनिवार को शनिदेव की पूजा के साथ दान करें।

मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह अनुशासन और परिवार के साथ समय बिताने की मांग करेगा। मकर राशि के व्यापारियों को धन और कागजी कार्यों में सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों का कार्यभार बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है और उच्च शिक्षा में सफलता के योग हैं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिदेव की पूजा करने से लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ संकेत लेकर आया है। रचनात्मक सोच बढ़ेगी और नए विचार सामने आएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। व्यापारियों के लिए नई योजनाएं बनाने और लक्ष्यों को तय करने का अवसर है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें, खासकर रात में वाहन चलाने से बचें।
उपाय: माता दुर्गा की पूजा करें। अपने आराध्य के दर्शन के लिए जाए।

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

मीन राशि वालों को इस सप्ताह अकेले समय बिताना अच्छा लगेगा। दूसरों की बातों से तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग की भावना रखें और सारी जिम्मेदारी खुद पर न लें। व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने से लाभ होगा। आय में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं। किसी भी निर्णय से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
उपाय: सूर्य देव की पूजा करें और जल अर्पित करें।

साल 2026 का वार्षिक टैरो राशिफल (Yearly Tarot Horoscope 2026)

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृषभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026
तुला वार्षिक टैरो राशिफल 2026वृश्चिक वार्षिक टैरो राशिफल 2026
धनु वार्षिक टैरो राशिफल 2026मकर वार्षिक टैरो राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक टैरो राशिफल 2026मीन वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें