Weekly Horoscope 15 To 21 December 2025 (साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबर 2025): दिसंबर माह का तीसरा सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आ सकता है। इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सप्ताह के आरंभ में ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में होंगे और 16 तारीख को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान है। इसके अलावा बुध वृश्चिक राशि , गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि, शुक्र वृश्चिक राशि में हैं और 20 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा सूर्य के धनु राशि में जाने के साथ खरमास आरंभ हो जाएंगे। इस दौरान मांगलिक कामों में मनाही हो जाती है। इस दौरान सूर्य और शनि की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से ये सप्ताह कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल…
दिसंबर के इस सप्ताह बनने वाले राजयोगों की बात करें, तो लक्ष्मी नारायण, मंगल आदित्य, शुक्रादित्य, केंद्र दृष्टि, षडाष्टक योग, समसप्तक योग से लेकर महाधनी राजयोग का निर्माण हो रहा है।
मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे और लक्ष्य पूरे होंगे। छात्रों के लिए सप्ताह प्रगति वाला है, प्रतियोगी परीक्षा वालों को ढिलाई नहीं करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी पर निवेश में सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य शुरुआत में कमजोर रह सकता है, इसलिए रूटीन और इलाज को नजरअंदाज न करें। घर का माहौल सहयोगपूर्ण रहेगा, लेकिन हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। परिवार में लिया गया कोई निर्णय फायदेमंद रहेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला जाने वाला है। इस हफ्ते घर और रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए जिद और जल्दी प्रतिक्रिया देने से बचें। पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करने पर विवाद बढ़ेंगे, पति-पत्नी के बीच गलतफहमी लंबी चल सकती है। व्यवसाय में रुकावटें रहेगी और जल्दबाजी नुकसान करेगी। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग कम मिलेगा और कार्यभार बढ़ेगा, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। छात्रों का फोकस कमजोर होगा और दबाव बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। जल्दी निवेश या बिना सोचे खर्च बड़ी गलती साबित होगी। मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ सकती है, इसलिए रूटीन और सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
इस सप्ताह आपको परिवार और माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा और पुरानी चिंताएं कम होंगी। लव लाइफ में समझ बढ़ेगी और कम्युनिकेशन अच्छा रहेगा। काम और व्यवसाय में रुके कार्य बनेंगे, नया कॉन्ट्रैक्ट या रुका पैसा मिल सकता है। नौकरी में बॉस का सपोर्ट मिलेगा और प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह सप्ताह फोकस और प्रगति वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, खर्च नियंत्रण में रहेगा और सेविंग बढ़ेगी। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लेकिन मध्य सप्ताह से स्थिति सुधरेगी।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)
इस सप्ताह इस राशि के जातकों को मेहनत के परिणाम मिलने वाला है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में आप मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें सफल हो सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत खुशी और उत्साह लेकर आएगी। मन हल्का रहेगा और यात्रा से लाभ संभव है।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत सुखद यात्राओं और अवसरों से होगी। मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य और मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए बेकार के क्रोध न करें। संशय, शांति के साथ चीजों को सुलझाने की कोशिश करें। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)
यह सप्ताह उन्नति और आय बढ़ाने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी । इसके अलावा छात्रों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा जाने वाला है। परीक्षा, प्रतियोगिता में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बदलते मौसम में थोड़ा सावधान रहें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक दायरे में वृद्धि लेकर आएगी। विवादास्पद मामलों में सुखद समाचार मिलेंगे। धन और भाग्य साथ देंगे। यात्राएं लाभदायक रहेंगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आंशिक सफलता संभव है। संतान के कारण उलझन रह सकती है। दूरस्थ यात्रा फायदेमंद रहेगी। विवाह योग्य लोगों के लिए शादी के मौके बन रहे हैं। संपत्ति और जमीन के मामलों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत परिवार में हल्की उलझन और मतभेद से होगी, लेकिन भाग्य सहयोग करेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और आय के कई स्रोत सक्रिय होंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में बाधाओं के बावजूद सफलता संभव है। मध्य सप्ताह में यात्राओं और संबंधों में सावधानी आवश्यक है। सप्ताह के अंत में व्यापार और आय में लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में थोड़ी कटुता रह सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत अचानक धन लाभ और अवसर लेकर आएगी। मध्य सप्ताह में मानसिक अशांति और धन हानि संभव है। पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य और व्यापार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग अच्छा रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता संभव है। सोच सकारात्मक रखें और निर्णय सोच-समझकर लें।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत संपत्ति, जमीन और व्यापार में सफलता देगी। शुभ समाचार और लाभ के अवसर मिलेंगे। मध्य सप्ताह में स्वास्थ्य और जल से सतर्क रहें। भाग्य सहयोग करेगा, लेकिन धन खर्च अधिक होगा। बचत मुश्किल रहेगी। गलत निर्णय और उत्साह में खर्च से हानि हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के लिए मेहनत जारी रखें। संतान और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान दें।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत में शत्रुता और विवाद हो सकते हैं। मध्य सप्ताह में जीवनसाथी के कारण मानसिक तनाव और धन हानि संभव है। कार्य और व्यापार के लिए समय अनुकूल है। आय बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर सावधानी आवश्यक है। ऋण, रोग और शत्रु परेशानी दे सकते हैं। नकारात्मक विचारों से बचें। सीधे और सरल कार्य करने से सफलता मिलेगी। रिश्तों को संभालें और संयम बनाएं।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
सप्ताह की शुरुआत शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के अवसर देगी। संतान से सुख मिलेगा। मध्य सप्ताह में मूड स्विंग और रिश्तों में उलझन संभव है। पिता के साथ मतभेद दूर करें। अनावश्यक खर्च और भटकाव हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। कार्य और व्यापार में सफलता मिलेगी। शरीर के निचले हिस्से और चोट-सर्जरी पर ध्यान दें। सकारात्मक सोच और संयम से काम करें।
