Shukr Planet Transit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है और उस राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधा पड़ता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं शुक्र देव के राशि परिवर्तन की। आपको बता दें कि विलासता और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, यह रशि परिवर्तन 18 जून को होगा, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको यह गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

कर्क राशि: आप लोगों को शुक्र का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे ज्योतिष के अनुसार इनकम और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए-नए माध्यम भी बन सकते हैं। जिससे आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं आप इस दौरान किसी व्यावसायिक डील में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही शुक्र देव आपके दूसरे स्थान और सप्तम भाव के स्वामी हैं, जिसको पार्टनर व साझेदारी का स्थान कहते हैं। इसलिए समय आपको लव पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। साथ ही साझेदारी के काम में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। जो आपको लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय आप एक मून स्टोन धारण  कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

सिंह राशि: आपकी गोचर कुंडली से शुक्र देव का संचरण दशम स्थान में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र और जॉब में आपका स्थान परिवर्तन हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन भी हो सकती है। इस समय किस्मत का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस और वरिष्ठजनों का आपको सहयोग प्रदान होगा। आर्थिक पक्ष भी इस समय आपका पहले से बेहतर रहेगा। वहीं इस समय कारोबार में किए प्रयास सफल होंगे। इसलिए इस दौरान कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही इस समय साझेदारी के काम में भी आपको धनलाभ के योग हैं। वहीं इस समय आपको किसी मित्र के माध्यम से धनलाभ हो सकता है। इस समय आप एक ओपल धारण कर सकते हैं, जिससे आपको अच्छा धनलाभ होगा।

मेष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शुक्र देव का गोचर दूसरे स्थान में होगा। जिसे ज्योतिष के मुताबिक धन और वाणी का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार मेंं अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं फंसे हुए धन प्राप्ति हो सकती है। अगर इस समय आप बिजनेस का विस्तार या निवेश करना चाह रहे हैं तो भी यह समय आपके लिए अनुकूल है। वहीं शुक्र ग्रह आपके सप्तम भाव के स्वामी है। जिसको जीवनसाथी और पार्टनरशिप का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगाय़। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा धनलाभ होगा। आप इस समय साझेदारी का काम शुरू भी कर सकते हैं। आप लोग एक ओपल धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए शुभ साबित होगा।