समुद्रशास्त्र में इंसान के शरीर से जुड़े रहस्यों बारे में बताया गया है। समुद्रशास्त्र में हाथ की रेखाओं के अलावा पैर की रेखाओं के महत्व के बारे में भी बताया गया है। कहा जाता है हथेली की रेखाओं के समान ही पैरों की रेखाओं का इंसान के जीवन से जुड़ाव होता है। आइए आज जानते हैं पैरों की रेखाओं का मतलब-
1. जिन लोगों के पैर की तर्जनी उंगली खड़ी हो तो उनका विवाह जल्दी हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को उसका पार्टनर बहुत प्यार करता है।
2. जिन महिलाओं के पैरों के बीच सांप या चूहे के निशान बने हों वह जीवन में बहुत परेशानी झेलती है। ऐसे निशान वाली महिलाओं के घर में आर्थिक तंगी दूर नहीं होती है।
3. जिनके पैर के निचले हिस्से के बीच से एक रेखा मध्यमा उंगली तक जाए तो वह इंसान जीवन में सभी सुख प्राप्त करता है। ऐसे इंसान को जीवन में धन-संपत्ति, पुत्र-पौत्र आदि सब मिलता है।
4. जिन लोगों के पैरों में शंख, चक्र व मछली का निशान बना हो वह जीवन में मान-सम्मान और खूब संपत्ति प्राप्त करता है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]
5. कहा जाता है जिन लोगों के पैर मे ध्वजा, स्वस्तिक, पद्य चक्र आदि निशान बने होते है वह सम्राट कहलाता है।
6. समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर के तलवे पर हाथी, घोड़ा, यव, तोमर, पर्वत, रथ आदि जैसे निशान बने होंव ह प्रतिष्ठित उच्चाधिकारी या मंत्री होता है।
7. जिन लोगों के पैरों में सूर्य, चंद्र, चक्र और सिंह आदि का निशान बना हों वह जीवन में ऐश्वर्य और खूब संपत्ति प्राप्त करता है।