वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन राशियों पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। साथ ही इन राशियों में जन्मे व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व भी अलग- अलग होता है।

यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी 3 राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां बहुत ही टैलेंटेड मानी जाती हैं। इनके अंदर जीतने का जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। आइए जानते हैं ये किन राशियों की लड़कियां हैं…

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां बेहद निडर और बुद्धिमान होतीं हैं। साथ ही इनके काफी टैलेंटेड होतीं हैं। इनके अंदर जीतने का जुनून होता है। ये जिस काम को भी हाथ में लेतीं हैं उसे पूरा करके ही दम लेतीं हैं। ये किसी भी काम में सफलता पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करती हैं। हर मुकाबले में इन्हें जीत मिलने के सबसे ज्यादा आसार रहते हैं। इस राशि की लड़कियां सबसे ज्यादा कॉम्पिटेटिव मानी जाती हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियां कला प्रेमी और कला की जानकार होतीं हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनातीं हैं। ये जिस भी टारगेट को हाथ में लेतीं हैं, उसे पूरा करके ही चैन से बैठतीं हैं। इनका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। इनसे जो एक बार मिल लेता है, वो इनसे इंप्रेस हो जाता है। इनके अंदर आगे निकलने की गजब की ललक होती है। ये हर जगह नंबर 1 की पोजिशन पर बने रहने की पूरी कोशिश करती हैं। साथ ही मनमुताबिक परिणाम न मिलने पर ये परेशान हो जाती हैं। (यह भी पढ़ें)- अप्रैल में 9 ग्रह गोचर करके बना रहे ‘धन राज योग’, इन 4 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग

कन्या राशि: इस राशि की लड़कियां दिमाग से काफी तेज मानी जाती हैं। साथ ही दूसरे लोगों का मार्गदर्शन भी ये लड़कियां बेहतर ढ़ंग से करती हैं। हमेशा कुछ नया सीखने को प्रेरित रहती हैं इस राशि की लड़कियां। अपने करियर को सदैव आगे ले जाने को इच्छुक इस राशि की लड़कियां जीवन में बेहद ही प्रैक्टिकल होते हैं। अपनी बुद्धिमत्ता से यह लोगों का दिल जीत लेती हैं। साथ ही ये बिजनेस माइंडेड और मनी माइंडेड भी होतीं हैं। कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। (यह भी पढ़ें)- 30 साल बाद बना सूर्य और शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव, खुल सकते हैं किस्मत के नए द्वार