Weekly Tarot Card Reading 25 to 31 May 2025 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 25 से 31 मई 2025): मई माह का आखिरी सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। 25 से 31 मई 2025 के इस सप्ताह के टैरो राशिफल की बात करें, तो कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। भोग-विलास की ओर मन आकर्षिक होगा। बता दें कि इस सप्ताह धन-वैभव के दाता शुक्र मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके अलावा अन्य ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो गुरु बृहस्पति मिथुन, शनि मीन, राहु कुंभ, केतु सिंह, मंगल कर्क, बुध वृषभ औऱ सूर्य भी वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। टैरो मेंटर एवं आध्यात्मिक उपचारक डॉ. मधु कोटिया के अनुसार, इस सप्ताह बुधादित्य के साथ कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। जानें मेष से मीन तक के राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल…
साप्ताहिक लव राशिफल
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह पुराने कर्ज़ और वित्तीय ज़िम्मेदारियों का निपटारा करना ज़रूरी होगा। किसी विवाह या खास मौके के लिए परिवार या दोस्तों को आपकी आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। आपका सहयोग सराहा जाएगा। इस दौरान चैरिटी या समाज सेवा के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में भोग-विलास की ओर मन आकर्षित हो सकता है, लेकिन अव्यवहारिक सपनों में खोने से बचें। स्पष्ट और व्यावहारिक लक्ष्य निर्धारित करें।
शुभ अंक: 27 | शुभ रंग: लैवेंडर
सप्ताह की टिप: हर बार हाथ धोते समय मन में दोहराएं – “मैं वह छोड़ता हूं जो अब जरूरी नहीं, मैं शांति और प्रवाह को आमंत्रित करता हूं।”
वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह आपका नेतृत्व कौशल उभरकर सामने आएगा। आप अपनी संगठित सोच और सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। हालांकि कुछ लोग आपकी तरक्की से असहज होकर अड़चनें डाल सकते हैं। यदि कोई डील या अवसर हाथ से निकल जाए तो स्वयं पर दोष न लगाएं। सप्ताह के अंत में ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम बांटना सीखें।
शुभ अंक: 13 | शुभ रंग: मिंट
सप्ताह की टिप: बिस्तर से उठने से पहले नंगे पांव ज़मीन पर रखें और कहें। “मैं उद्देश्य के साथ उठता हूं, मैं गरिमा के साथ चलता हूं।”
मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल ( Gemini Weekly Tarot Card Readings)
कार्यक्षेत्र में तनाव संभव है, खासकर ऐसे लोगों से जो स्वयं को आपसे बेहतर समझते हैं। मध्य सप्ताह में कोई नकारात्मक व्यक्ति आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे। सप्ताह के अंत में आपकी ईमानदारी और प्रयासों को सराहना मिलेगी।
शुभ अंक: 19 | शुभ रंग: क्रिमसन
सप्ताह की टिप: एक दिल बनाकर उसमें अपना नाम लिखें और उसे प्यार से मोड़कर पर्स में रखें। यह आपके लिए शुभ रहेगा।
कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (CancerWeekly Tarot Card Readings)
सप्ताह की शुरुआत में काम का दबाव रहेगा, भावनाओं को पीछे रखकर निर्णय लेने होंगे। कोई नई पेशेवर संभावना लंबी अवधि में लाभदायक हो सकती है। मध्य सप्ताह में दान-पुण्य या सहायता कार्य बढ़ सकते हैं। सप्ताह के अंत में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और एक नई शुरुआत संभव है।
शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: क्रीम
सप्ताह की टिप: पौधों को पानी देते हुए अपनी इच्छाएं बोलें । जैसे-जैसे पौधा बढ़ेगा, आपकी कामनाएं भी फलेंगी।
सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)
आपका जोशीला और प्रभावशाली व्यक्तित्व वातावरण को नियंत्रित करता है, परंतु अत्यधिक दबाव से रिश्तों में खटास आ सकती है। विशेषकर कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाएं। आपका आत्मविश्वास और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन अपनी शक्ति का संतुलन बनाए रखें।
शुभ अंक: 22 | शुभ रंग: ग्रे
सप्ताह की टिप: सुबह फोन खोलने से पहले तीन गहरी सांसें लें और पेट पर हाथ रखें। आपकी अंतर्ज्ञान वहीं निवास करता है।
कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)
वित्तीय स्थिति मज़बूत होगी और घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। प्यार और रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी, लेकिन सप्ताह के अंत में मानसिक भ्रम और अस्थिरता हो सकती है। बदलाव को अपनाएं और लचीलापन बनाए रखें।
शुभ अंक: 29 | शुभ रंग: कॉपर
सप्ताह की टिप: आंखें बंद कर शांति से बैठें और अपने बचपन के रूप की कल्पना करें। उसे एक प्यारभरी बात कहें।
तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान आपका साथ देंगे। आपकी सलाह और सहारा दूसरों के लिए मूल्यवान रहेगा। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य या वित्त से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है, अतः सतर्क रहें।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: ब्राउन
सप्ताह की टिप: एक मोमबत्ती जलाएं और उसमें एक पंक्ति की आशीर्वाद भावना बोलें। यह आपकी ऊर्जा को नई दिशा देगा।
वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)
काम में व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन शरीर और मन को भी आराम की आवश्यकता है। छात्रों को पढ़ाई का दबाव महसूस हो सकता है। सप्ताह के मध्य में वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं — धैर्य रखें।
शुभ अंक: 18 | शुभ रंग: टील
सप्ताह की टिप: पांच मिनट तक आकाश की ओर निहारें। यह याद दिलाता है कि आपकी आत्मा कितनी विशाल है।
धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)
सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य सुधार में बीतेगी, किसी सर्जरी या चोट से उबरने का समय हो सकता है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में भावनात्मक स्पष्टता आएगी। सप्ताहांत तक ऊर्जा फिर से लौटेगी।
शुभ अंक: 26 | शुभ रंग: पीला
सप्ताह की टिप: इस सप्ताह एक खाना बिना किसी उपकरण के अपने हाथों से पकाएं । यह एक जादुई क्रिया होगी।
मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)
भावनाएं इस सप्ताह चरम पर होंगी, और स्वास्थ्य व वित्त दोनों में चिंता हो सकती है। योजनाबद्ध ढंग से काम करें और तनाव प्रबंधन पर ध्यान दें। सप्ताह के अंत में करियर में सकारात्मक प्रगति और आय के नए स्रोत दिखाई देंगे।
शुभ अंक: 21 | शुभ रंग: सफेद
सप्ताह की टिप: किसी दुपट्टे में अपनी कामना फूंकें और उसे पहनें। यह ऊर्जा को साथ लेकर चलेगा।
कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)
सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं से परे होकर निर्णय लें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा हो सकती है, इसलिए झगड़े से बचें। नकारात्मक प्रतिक्रिया से हताश न हों, ध्यान व योग से मानसिक शक्ति बढ़ाएं। सप्ताह के अंत में प्रेम प्रस्ताव या शुभ समाचार संभव हैं।
शुभ अंक: 16 | शुभ रंग: चारकोल
सप्ताह की टिप: जब हवा आपके चेहरे को छुए, धीरे से कहें “मैं प्रतिरोध छोड़ता हूं, मैं अनजान को अपनाता हूं।”
मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)
इस सप्ताह ऊर्जा तो प्रबल है, पर दिशा की कमी से व्यर्थ जा सकती है। स्पष्ट लक्ष्य बनाएं और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मध्य सप्ताह में रिश्तों और धन संबंधित चुनौतियाँ आ सकती हैं। अंत में नए अवसर दस्तक देंगे, यात्रा और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी।
शुभ अंक: 14 | शुभ रंग: ऑलिव
सप्ताह की टिप: एक रात सोते समय अपना सिर किसी नई दिशा में रखें और देखें कि सपने आपको कहां ले जाते हैं।