Weekly Tarot Reading 20 To 26 July 2025 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 20 से 26 जुलाई 2025): जुलाई माह का तीसरा सप्ताह टैरो राशिफल के हिसाब से कुछ राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह शुक्र के अलावा कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं होने वाला है। 20 से 26 जुलाई 2025 के इस सप्ताह में टैरो राशिफल के हिसाब से ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो शनि मीन राशि में और बुध कर्क राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। इसके अलावा मंगल और केतु सिंह राशि में, शनि मीन राशि, सूर्य कर्क राशि, शुक्र वृषभ और मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। टैरो मेंटर व आध्यात्मिक हीलर डॉ. मधु कोटिया के अनुसार, इस सप्ताह शनि विपरीत, केंद्र त्रिकोण से लेकर धन राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र मालव्य के साथ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण करेंगे और सूर्य बुध के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। इसके अलावा चंद्रमा की स्थिति में बदलाव के कारण महालक्ष्मी, गजकेसरी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में ये सप्ताह कई राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकता है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जानें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का साप्ताहिक टैरो राशिफल…

Weekly Numerology Predictions 21 To 27 July 2025: इस सप्ताह शनि बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन 7 मूलांकों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं, लेकिन टैरो कार्ड्स कह रहे हैं। छोटे और स्थिर कदम ही आपको मंज़िल तक पहुंचाएंगे। कोई व्यक्ति आपका धैर्य परख सकता है, लेकिन संयम ही आपकी ताकत बनेगा। रिश्तों में हल्का बदलाव आएगा उसे सहजता से अपनाएं। सप्ताहांत में आप ज़्यादा स्थिर और संतुलित महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ दिन: गुरुवार

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

आप सुरक्षित चीज़ों से चिपके हुए हैं, लेकिन यह सप्ताह आपको अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने का संकेत दे रहा है। शरीर के संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें। किसी की सलाह दिल को छू सकती है बचाव न करें, सुनें। आर्थिक रूप से नई समझदारी उभर सकती है। सप्ताहांत में अपने आपको सुकून देने वाली चीज़ों से घेरें।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: ऑलिव | शुभ दिन: सोमवार

महिलाएं हनुमान जी की सेवा कर सकती हैं कि नहीं? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल ( Gemini Weekly Tarot Card Readings)

आप कई ज़िम्मेदारियों को संभाल रहे हैं, लेकिन दिमाग को आराम देना ज़रूरी है। सप्ताह के बीच में कुछ सुनकर आपका दृष्टिकोण बदल सकता है । तुरंत प्रतिक्रिया न दें। भावनाओं को दबाएं नहीं। प्रेम में छोटी-छोटी बातचीत कारगर होंगी। आर्थिक रूप से जल्दबाज़ी से बचें।
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ दिन: शुक्रवार

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (Cancer Weekly Tarot Card Readings)

आपकी संवेदनशीलता इस सप्ताह चरम पर है। कोई पुरानी भावनात्मक स्थिति लौट सकती है, उससे सीख लेने का प्रयास करें। वित्तीय मामलों में सावधानी ज़रूरी है। एक खास बातचीत समझ बढ़ाएगी। सप्ताहांत में शांत समय बिताएं, खुद से जुड़ने में मदद मिलेगी।
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: लैवेंडर | शुभ दिन: रविवार

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

आपका आत्मविश्वास उच्च है, लेकिन इस सप्ताह जरूरत है शांति से नेतृत्व करने की। कार्यस्थल पर कोई स्थिति आपके अहं को चुनौती दे सकती है – ऊँचा उठें। एक अप्रत्याशित प्रशंसा या मिलन आपका दिल छू जाएगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: सुनहरा | शुभ दिन: मंगलवार

Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त, इस बार कब बांधे राखी? जानें रक्षाबंधन की सही तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

आप हमेशा सब कुछ संभालने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस सप्ताह चीज़ों को समय देने की ज़रूरत है। किसी बातचीत से पुरानी यादें जाग सकती हैं – प्रतिक्रिया देने से पहले ठहरें। सप्ताहांत में एकांत आपको फिर से संतुलन में लाएगा।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: मिंट | शुभ दिन: बुधवार

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)

आप शांति बनाए रखने की कोशिश में खुद से ईमानदारी भूल रहे हैं। सच्चाई को चुनें भले ही वह असहज हो, लेकिन आपको मुक्त कर देगी। वित्तीय निर्णयों में स्पष्टता आएगी। रचनात्मकता आपके लिए भावनाओं का आउटलेट है।
शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: गुलाबी | शुभ दिन: शनिवार

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)

आप जो महसूस कर रहे थे, वह अब स्पष्ट होता दिखेगा। यह बदलाव बड़ा नहीं, लेकिन महत्वपूर्ण होगा। आपकी अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें। एक पुराना सा अनुभव कुछ सिखाएगा। भावनात्मक रूप से आप खुद में सिमट सकते हैं यह ठीक है।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: इंडिगो | शुभ दिन: सोमवार

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)

आप आशावादी बने रहने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई चीज़ असहज महसूस करवा रही है। खुद से ईमानदार रहें। प्रेम में गहराई तब आती है जब आप मुखौटा हटाकर खुद को खुलकर अभिव्यक्त करते हैं।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नारंगी | शुभ दिन: शुक्रवार

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)

आप काम में व्यस्त हैं, लेकिन इस सप्ताह दिल की सुनने की ज़रूरत है। किसी बातचीत से नई सोच मिलेगी। भावनाएं नज़रअंदाज़ न करें। आर्थिक स्थिति ठीक है, पर बेहतर योजना की दरकार है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: चारकोल | शुभ दिन: बुधवार

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)

आप स्पष्टता चाहते हैं, लेकिन बहुत अधिक शोर है। अपने जीवन को सरल बनाएं। डिजिटल डिटॉक्स मददगार हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कोई अहसास गहराई से झकझोर सकता है।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: नीला | शुभ दिन: रविवार

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)

आपकी संवेदनशीलता इस सप्ताह बढ़ी हुई है। एक सपना या संकेत आपको किसी दिशा में इंगित कर सकता है। सप्ताह के मध्य में कोई भावनात्मक अंतर्दृष्टि प्राप्त हो। आर्थिक फैसलों में जल्दबाज़ी न करें।
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: सफेद | शुभ दिन: गुरुवार