Weekly Tarot Card Reading 18 to 24 May 2025 (साप्ताहिक टैरो राशिफल 18 से 24 मई 2025): टैरो कार्ड्स के मुताबिक, मई माह का चौथा सप्ताह राहु-केतु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। करीब 18 माह के बाद ये दोनों ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। 18 से 24 मई 2025 के इस सप्ताह के टैरो राशिफल की बात करें, तो कुछ राशियों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इस सप्ताह राहु कुंभ राशि और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध मेष और वृषभ राशि में रहेंगे। टैरो मेंटर एवं आध्यात्मिक उपचारक डॉ. मधु कोटिया के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। कई क्षेत्रों में सफलता हासिल हो सकती है। जानें मेष से मीन तक के राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल…

साप्ताहिक राशिफल

मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aries Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह पुराने कर्ज चुकाने और वित्तीय जिम्मेदारियों को निपटाने का समय है। आप किसी रिश्तेदार या मित्र की शादी या किसी खास अवसर पर आर्थिक या भावनात्मक सहायता कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में भ्रम की स्थिति बन सकती है। इच्छाओं और कल्पनाओं के बीच निर्णय लेना कठिन होगा। फोकस बनाए रखें और व्यावहारिक निर्णय लें। ब्रह्मांड आपके पक्ष में है। सेहत, धन और समृद्धि की दिशा में बढ़ने का समय है।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: एक्वा
सप्ताह की टिप: अपनी वर्तमान भावना का प्रतीक बनाएं और उसे एक सशक्त चिह्न में बदलें। अपने भीतर के परिवर्तन को कागज़ पर महसूस करें।

वृषभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Taurus Weekly Tarot Card Readings)

आपका संप्रेषण कौशल और नेतृत्व क्षमता इस सप्ताह आपके प्रभाव को बढ़ाएंगे। आप सहकर्मियों की ज़रूरतों को समझकर उन्हें उचित मार्गदर्शन देंगे। हालांकि कुछ लोग आपकी सफलता से ईर्ष्या कर सकते हैं और आपकी प्रतिष्ठा को चोट पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में जिम्मेदारियों का भार महसूस होगा।काम को बाँटना सीखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू
सप्ताह की टिप: सोने से पहले अपने तकिए में अपना पूरा नाम फुसफुसाएं और दिव्य संदेशों के लिए प्रार्थना करें।

मिथुन साप्ताहिक टैरो राशिफल ( Gemini Weekly Tarot Card Readings)

पिछले सप्ताह की सफलता के बाद अब सतर्क रहने का समय है। ऑफिस में प्रतिस्पर्धा और झगड़े हो सकते हैं। कोई व्यक्ति आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन आप अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे और अंततः प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: पीला
सप्ताह की टिप: अपने एक डर को कागज़ पर लिखें, उस पर क्वार्ट्ज पत्थर रखें और उसे चाँदनी रात में बाहर रखें।

कर्क साप्ताहिक टैरो राशिफल (CancerWeekly Tarot Card Readings)

सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सक्रियता और तुरंत निर्णय लेने की ज़रूरत होगी। वित्तीय लेनदेन और परोपकार के मौके मिल सकते हैं। सप्ताहांत में कोई महत्वपूर्ण साझेदारी पक्की हो सकती है। प्यार और रिश्तों में गहराई आएगी।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: सफेद
सप्ताह की टिप: दीया जलाते समय मन में कहें – “यह प्रकाश मेरे अंदर और आसपास प्रतिबिंबित हो।”

सिंह साप्ताहिक टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Card Readings)

आपकी नेतृत्व क्षमता और तेज ऊर्जा वातावरण को प्रभावित करती है, लेकिन अत्यधिक आत्मविश्वास से टकराव हो सकता है। क्रोध और असहमति से बचें। अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों में लगाएं और आत्मनिरीक्षण करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: कांस्य
सप्ताह की टिप:
एक क्रिस्टल चुनें और उसे पूरे सप्ताह साथ रखें। देखें कि आपकी सोच और भावनाओं में क्या बदलाव आता है।

कन्या साप्ताहिक टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आपको वित्तीय और भावनात्मक स्थिरता मिलेगी। घरेलू सुख-सुविधाएं और मनोरंजन का भरपूर आनंद मिलेगा। लेकिन सप्ताह के मध्य में भावनात्मक असंतुलन हो सकता है। अंत में, बदलाव को अपनाएं और जीवन को नए दृष्टिकोण से देखें।
शुभ अंक: 13
शुभ रंग: ग्रे
सप्ताह की टिप:
अपने पर्स या वर्कस्पेस में छोटा आइना रखें । यह नकारात्मकता को दूर करेगा और स्पष्टता लाएगा।

तुला साप्ताहिक टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Card Readings)

यह सप्ताह उपलब्धियों और प्रेम से भरा है। आपके कर्मों का फल मिलने वाला है। आपके नेतृत्व को सम्मान मिलेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य या आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं। सावधानी रखें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नारंगी
सप्ताह की टिप: अपने आप से प्रेमभरे शब्द कहने के बाद कुछ मीठा खाएं। आत्म-प्रेम को टालें नहीं, जिएं।

वृश्चिक साप्ताहिक टैरो राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह काम का बोझ अधिक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए तनावपूर्ण समय हो सकता है। विश्राम और स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। महिलाओं को खासतौर पर स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ब्रेक लें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: तांबे का
सप्ताह की टिप: दूसरों की तीन खूबियां लिखें और विचार करें कि वे आपमें भी हैं।

धनु साप्ताहिक टैरो राशिफल (Sagittarius Weekly Tarot Card Readings)

छोटा सा स्वास्थ्य संबंधी व्यवधान आपको विराम लेने पर मजबूर कर सकता है। इस समय आध्यात्मिकता और आत्म-चिंतन से जुड़ें। परिवार में संबंधों की गहराई महसूस होगी। सप्ताहांत में शांति और सामंजस्य की अनुभूति होगी।
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: आइवरी
सप्ताह की टिप: दरवाजे के पास लौंग की कटोरी रखें । नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और शुभ शक्तियां प्रवेश करेंगी।

मकर साप्ताहिक टैरो राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Card Readings)

भावनात्मक रूप से यह सप्ताह थोड़ा कठिन रह सकता है। महिलाओं को थायरॉइड या पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय मामलों में सावधानी रखें। सप्ताहांत में करियर और आर्थिक रूप से प्रगति होगी।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: मॉस ग्रीन
सप्ताह की टिप: अपनी हथेली की रेखाओं को उंगली से छुएं । हर रेखा एक जीवन यात्रा का प्रतीक है।

कुंभ साप्ताहिक टैरो राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Card Readings)

सप्ताह की शुरुआत में कुछ कठिन निर्णय लेने होंगे । भावनाओं को अलग रखें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा और आलोचना से सामना हो सकता है, लेकिन धैर्य और योग जैसी साधनाएं संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी। सप्ताहांत में अच्छा समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: मैजेंटा
सप्ताह की टिप: आईने में अपने प्रतिबिंब से डर नहीं, अपनापन महसूस करें और स्वीकार करें।

मीन साप्ताहिक टैरो राशिफल (Pisces Weekly Tarot Card Readings)

इस सप्ताह आपके चारों ओर ऊर्जा का संचार है, लेकिन उसे सही दिशा देना जरूरी है। स्वास्थ्य और परिवार को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में भावनात्मक उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन हिम्मत और आत्मबल से आप पार पाएंगे। सप्ताहांत में नए अवसर दस्तक देंगे।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: लेमन
सप्ताह की टिप: शुक्रवार की रात एक दालचीनी की लकड़ी जलाकर कहें। “मेरे जीवन में मिठास, सफलता और पवित्रता का आगमन हो।”