Sun Transit in Leo: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन एक अवधि के बाद जरूर होता है। ग्रहों के परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। ऐसे ही ग्रहों के राजा सूर्य हर मास राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में दोबारा आने में पूरे एक साल का वक्त लगता है। बता दें कि सूर्य 17 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी ही राशि यानी सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

सूर्य के गोचर से इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मेष राशि (Aries Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य पांचवे भाव में गोचर कर रहे हैं और वह इसी भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों की एकाग्रता, बुद्धि और ऊर्जा में वृद्धि होगी। इस राशि के माता-पिता को संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और आपकी मेहनत का फल भी मिलेगा। कुल मिलाकर सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश करना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, छोटी-मोटी समस्याएं होती रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं और वह इसी भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को समाज में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है। अपने काम से उच्च अधिकारियों को प्रसन्न कर सकते हैं। परिवार में शांति रहेंगी। लेकिन अंहकार से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि ( Leo Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगै। आपके काम को देखते हुए उच्च अधिकारी इंप्रेस हो सकते हैं। हालांकि, वैवाहिक जीवन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशि ( Libra Zodiac Sign)

इस राशि में सूर्य ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस भाव को धन, इच्छा, पिता और भाई-बहन का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से इस लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रहे थे, तो अब उसमें सफलता हासिल हो सकती है। संतान की ओर से भी खुशियां मिल सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।